रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित लोगों को गुणवत्ता की शपथ दिलाते हुए मानकीकृत उत्पादों को बढ़ावा देने और BIS के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मानकों की स्थापना में विशेष योगदान देने वाले मानक क्लबों, संस्थाओं और मेंटर्स का सम्मान किया। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर में गुणवत्ता की संस्कृति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एक समय था जब सोने जैसी धातुओं की शुद्धता का पता लगाना कठिन था, लेकिन आज हर उपभोक्ता BIS हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीद रहे है। बीआईएस का हॉलमार्क अब उपभोक्ता भरोसे का प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है। हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और नवाचार के लिए आवश्यक है। मानक अब केवल नियम नहीं, राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराफा एसोसिएशन की मांग को लोकहित से जुड़ा विषय बताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि सरकार इस पर शीघ्र निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सराफा व्यवसाय से जुड़ी नीतियों को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि व्यापार को नई गति मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने BIS और अन्य संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि जागो ग्राहक जागो का संदेश समाज में गुणवत्ता और सजगता का प्रतीक है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सराफा उद्योग की प्रमुख मांग स्वर्णकला बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा और कहा कि जैसे मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्वर्णकला बोर्ड हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी सुनारी कला और कारीगरों के संरक्षण के लिए बोर्ड बनना चाहिए। कमल सोनी ने बताया कि BIS लागू होने से प्रदेश के सराफा व्यापार में पारदर्शिता और उपभोक्ता का विश्वास दोनों बढ़ा हैं। यह व्यवस्था व्यापारियों और ग्राहकों के बीच भरोसे की नई नींव रख रही है। कमल सोनी ने छत्तीसगढ़ के सराफा व्यवसायियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास पर आधारित व्यापारिक वातावरण निर्मित होगा।
कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के निदेशक एन. व्ही. रमन्ना राव, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी, इस्पात प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ए. के. चक्रवर्ती, कैट अध्यक्ष परमानंद जैन और स्टील रिरोलर्स संघ के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश स्पष्ट था। जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म मानेगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
