बिलासपुर। थोक व्यापारियों को मलधक्का से ब्यापार बिहार शिफ्ट हुए 25 साल हो गए लेकिन सुविधाएं अभी भी यहां नहीं के बराबर है। सुविधाओं के नाम पर सड़क, बिजली और पानी के अलावा कुछ नहीं है। यहां के व्यापारी प्रशासन से सुविधा बढ़ाने के लिए कई बार मांग कर चुके है। लेकिन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। यहां के व्यापारियों ने एक बार फिर से अध्यक्ष विनोद मेघानी के नेतृत्व में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के सामने ज्ञापन अपनी मांग रखी है। व्यापारियों ने प्रशासन को एक माह की मोहलत दी है। यदि 30 दिनों के भीतर सड़क, नाली, लाइट और सुरक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं की गईं, तो व्यापारी 72 घंटे का सांकेतिक बंद आंदोलन करेंगे। अध्यक्ष विनोद मेघानी ने कहा कि अब हम केवल वादा नहीं, परिणाम चाहते हैं। व्यापार बिहार की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यापार बिहार के अध्यक्ष विनोद मेघानी का कहना है कि सन् 2000 में स्थापित इस व्यापारिक परिसर में आज भी सड़कें टूटी हुई हैं, नालियाँ बजबजा रही हैं और चेंबर खुले पड़े हैं। समान लाते ले जाते समय ट्रॉली और ठेलों के पलटने से छोटे-बड़े हादसे रोज हो रहे हैं। यहां से रोज़ाना करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। व्यापारी सरकार को टैक्स देते है लेकिन कोई सुविधा नहीं देते। यही कारण है कि व्यापारी अब आंदोलन के मूड में आ गए हैं। यदि एक महीने के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 72 घंटे का व्यापार बंद आंदोलन होगा। वरिष्ठ व्यापारी जे.पी. मित्तल ने कहा कि यहाँ व्यापार से जुड़ी हर समस्या वर्षों से लंबित है। हम हर बार उम्मीद लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं, लेकिन जवाब केवल आश्वासन का मिलता है। कर और टैक्स बढ़ रहे हैं, मगर सुविधाएँ शून्य हैं। अब व्यापारी आरपार की लड़ाई के मूड आ गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
