बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के प्राथमिक स्कूल सोन के एक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आने और क्लासरूम में शर्ट उतारने का वीडियो वायरल हुआ था। DEO विजय टोंडे उसके खिफाफ विभागीय जांच भी बिठा दी है। पूरे गांव में शिक्षक की पहचान दरुहा गुरुजी के रूप में है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मस्तूरी विकासखंड के प्राथमिक शाला सोन से एक नशेड़ी शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा और क्लासरूम में बच्चों के सामने शर्ट उतारकर बैठ गया। जबकि सामने महिला शिक्षिका भी बैठी ही थी। शिक्षक ने इतनी शराब पी रखी थी कि ठीक से बोल नहीं पा रहा था मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी। घटना 14 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे के आसपास की है। नशेड़ची शिक्षक ने स्कूल में घुसते ही पहले सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं से अभद्रता भी की इसके बाद क्लासरूम में जाकर शर्ट उतारी और कुर्सी में बैठ गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और देखते ही देखते शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गई। जब शिक्षक के बारे में पता किया गया तो पता चला कि वह रोज शराब पीकर आता है। बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी करता है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है। इस वायरल वीडियो पर बच्चों के पेरेंट्स के साथ ही स्थानीय लोगों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप आदतन शराबी है, वो रोज शराब के नशे में स्कूल आता है। जहां वो शिक्षक और बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है। वीडियो वायरल होते ही DEO ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागों जांच बिठा दी है। बताया जा रहा है कि आज जांच टिम स्कूल गई थी लेकिन शिक्षक स्कूल नहीं आया था। जब जांच टिम के सदस्य स्कूल से बाहर निकल रहे थे तो शिक्षक फिर नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंच गया और जांच टिम ने उसे नशे में लड़खड़ाते हुए अपनी आंखों से देख लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
