बिलासपुर। कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था और लगातार स्थान बदल रहा था।

प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन दिनांक 12.04.2021 के करीब 09:00 बजे रात में अपने पडोसी के घर में खाना खाने गई थी उसकी पडोसी का पति आरोपी विकास कुमार गुप्ता भी घर में था खाना खाने के बाद आरोपी विकास ने कोलड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पीडिता को पिलाया। नशा होने से पीडिता अपनी सहेली के घर पर ही रात में अलग कमरे में सो गई। अगले दिन घर वापस नही आने पर जब प्रार्थिया पडोसी के घर अपनी बहन का पता करने गई तो देखा कि उसकी नाबालिग बहन पडोसी के घर में ही लेटी हुई थी पूछताछ करने पर बतायी कि कल रात में खाना खाने के बाद विकास कुमार गुप्ता ने कोलड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया था तथा नशा होने पर मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अप.क.:- 454 / 2021धारा:- 376,328 भादवि 46 पोक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) निमिषा पाण्डेय को दी गई जिस पर अधिकारियों से आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिस पर थाना सरकंडा से थाना प्रभारी जे पी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया आरोपी घटना कारित करने के बाद से लगातार अलग-अलग स्थानों में लुक-छिप रहा था आरोपी का मोबाईल नंबर प्राप्त कर लोकेशन के माध्यम से आरोपी को कुदुदण्ड, बिलासपुर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर आरोपी विकास कुमार गुप्ता ने जुर्म स्वीकार करते हुये पीडिता को कोलड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने तथा नशे की हालत में पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित करना स्वीकार किया। आरोपी विकास कुमार गुप्ता पिता सुदर्शन दास उम्र 35 साल साकिन बहतराई अटल आवास थाना सरकंडा को विधिवत् गिरफतार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
