बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कल और आज दो दिनों में 8 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया। उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। श्री गोलघाटे ने बताया कि 15 अक्टूबर को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा कुदुदंड, मंगला, पाटबाबा एंव लोखड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ मंगला पाटबाबा क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज रेत लोड 03 ट्रैक्टर व मिट्टी ईट लोड 01 ट्रेक्टर कुल 04 वाहनो को जप्त किया गया। जप्त सभी वाहनों को वाहनों को पुलिस थाना सकरी की अभिरक्षा मे रखा गया है। इसी प्रकार 16 अक्टूबर को कोनी, निरतु, सकरी रतनपुर एंव गढ़वट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ गढ़वट क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली वाहन को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
