बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र से आरक्षक द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। आरक्षक ने 2 लाख रुपए नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी थी। जिसे धमकी दिया था उसका नाम गुंडा लिस्ट में है। लिहाजा इसके परिजन जमीन गिरवी रखकर आरक्षक को रिश्वत की रकम दी है। लेकिन नोट गिनते हुए वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया। अब आरक्षक की नौकरी खतरे में पड़ गई है।
जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना में पदस्थ आरक्षक गजपाल जांगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक नोट गिनते नजर आ रहे है और सामने एक महिला हाथ में नोट की गड्डी लेकर खड़ी है। यही नहीं नोट की एक गड्डी तख्त में रखा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरक्षक रिश्वत की रकम गिन रहा है। उसने एक गुंडा बदमाश के परिजन को धमकी दिया था कि दो लाख रुपए रिश्वत नहीं देने पर उसे जेल भेज देंगे। आरक्षक ने दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरक्षक की धमकी से डरकर परिजन पैसा की व्यवस्था में जुट गए साथ ही रिश्वत की रकम कम करने की गुहार लगाई। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। इधर परिजन अपनी जमीन गिरवी रखकर आरक्षक को सूचना दे दी। आरक्षक रिश्वत की रकम लेने मानिकचौरा आरोपी के घर पहुंच गया। घर में आरक्षक की खूब स्वागत सत्कार हुई इसके बाद उन्हें नोट की गड्डियां दी गई। नोट की गड्डी हाथ में आते ही आरक्षक एक एक करके नोट गिने लगा और अंत में नोट लेकर चलते बना। इधर नोट गिनते समय किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरक्षक किस तरह नोट गिन रहा है। सोशल मीडिया में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस की इज्जत तार तार होता देख कई अधिकारियों के भी होश उड़ गए। हालांकि अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया है। जल्द ही आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
