बिलासपुर। रिश्वत का नोट गिनने वाले आरक्षक गजपाल जांगड़े को SSP रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय जांच के निर्देश भी दिए है। आरक्षक ने गुंडा बदमाश को जेल भेजने की धमकी देकर एक लाख रुपए का रिश्वत लिया था। रिश्वत का पैसा गिनते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
आपको बता दे पचपेड़ी थाना में पदस्थ आरक्षक गजपाल जांगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक नोट गिनते नजर आ रहे है और सामने एक महिला हाथ में नोट की गड्डी लेकर खड़ी है। यही नहीं नोट की एक गड्डी तखत में रखा हुआ दिखाई दे रहा है। आरक्षक ने एक गुंडा बदमाश को जेल भेजने की धमकी देकर दो लाख रुपए की मांग की थी। आरक्षक ने दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरक्षक की धमकी से डरकर आरोपी के परिजन अपनी जमीन गिरवी रखकर आरक्षक को रिश्वत की रकम दी। आरक्षक रिश्वत की रकम लेने मानिकचौरा आरोपी के घर पहुंचा और खुलेआम रिश्वत की रकम गिनने लगा। इसी दौरान उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया था। अधिकारियों तक वीडियो पहुंचते ही SSP ने आरक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
