शिवरीनारायण। नगरीय निकाय क्षेत्र में किसी तरह का कोई भी निर्मण कार्य कराने के लिए स्थानीय निकाय से अनुग्या पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होता है इसके लिए स्थानीय निकाय निर्माण कार्य के लिए निर्धारित आवश्यक सभी दस्तावेज होने पर निर्माणकर्ता से परिषद एवं शासन व्दारा निर्धारित शुल्क लेकर उन्हे अनुग्या पत्र जारी करता है इस तरह देखा जाए तो अनुग्या शुल्क नगरीय निकाय का आय का महत्वपूर्ण स्त्रोत है और यदि निर्माणकर्ता निकाय से अनुमति प्राप्त किए बिना किसी प्रकार से भवन निर्माण करता है तो निकाय को यह अधिकार है की वह उस निर्माणकर्ता के विरूध्द कड़ी कार्यवाही कर सकता है और अवैध निर्माण को तोड़ सकता है लेकिन नगर पंचायत शिवरीनारायण में इन नियमों का कड़ाई से पालन नही हो रहा है जिसके कारण नगर पंचायत शिवरीनारायण एवं शासन को अनुग्या शुल्क व श्रम कर की प्रति वर्ष लाखों रूपए की आर्थिक क्षति हो रही है इसी बात को लेकर नगर का एक युवक गौरव केशरवानी नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत पर अपने लेगो से आर्थिक लाभ लेकर नगर पंचायत से अनुग्या पत्र प्राप्त किए बिना ही भवन निर्माण कराने वालों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जांजगीर चाम्पा से कार्यवाही की मांग की है । गौरव केशरवानी ने कलेक्टर को दिए अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत द्वारा अपनी राजनीतिक प्रभाव और पद का दुरुपयोग करते हुए नगर पंचायत शिवरीनारायण क्षेत्रांतर्गत अनेक अनैतिक व अवैधानिक कार्य कर भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। एक निर्माण संबंधी मामले में नपं.अध्यक्ष राहुल थवाईत ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फ्यूजन शॉपिंग मॉल गिधौरी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के मालिक रवि गुप्ता से भ्रष्ट तरीके से अर्थिक लाभ लेकर नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 12 में बिना भवन अनुज्ञा /बगैर अनुमति के रवि गुप्ता के द्वारा भवन-दुकान निर्माण कार्य कराए जाने से नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण को प्राप्त होने वाली राजस्व की क्षति पहुंचाया है। इस स्थल पर भवन-दुकान निर्माण कार्य हेतु नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण ने रवि गुप्ता को भवन दुकान निर्माण के लिए अनुमति नहीं दी है। यह निर्माण कार्य नपं. अध्यक्ष थवाईत के शह पर धड़ल्ले से की जा रही है।
इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष थवाईत के निवास गृह के समीप वार्ड क्रमांक 15 में उनके घनिष्ठ मित्र आनंद केडिया द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण किया जा रहा है। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष थवाईत/ मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन दुकान निर्माण करने वाले आनंद केडिया के विरुद्ध न तो कोई कार्यवाही की गई है और न ही इस बेजा निर्माण कार्य को हटाने का प्रयास किया गया है। जबकि इस तरह के अन्य निर्माण कार्यों के लिए नगर के अन्य साधारण नागरिकों को तत्काल नोटिस जारी की जाती है।
उक्त प्रकरण से स्पष्ट है कि नपं. अध्यक्ष राहुल थवाईत द्वारा अपने पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग कर अपने करीबी और निजी व्यक्तियों से आर्थिक लाभ लेकर नगर पंचायत प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। जिससे ऐसे कार्यों में लिप्त उनके करीबियों के कार्यों में अवरोध उत्पन्न न हो। राहुल थवाईत के द्वारा इन अनैतिक व अवैधानिक कार्यों से शासन की छवि भी धूमिल हो रही है तथा नगर पंचायत की कार्य प्रणाली पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर गौरव केसरवानी ने कलेक्टर जांजगीर-चांपा को जन दर्शन में ज्ञापन सौंपें साथ ही अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) जांजगीर को भी ज्ञापन की प्रति देते हुए
गौरव केसरवानी ने इन गंभीर प्रकरणों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही का आग्रह करते हुए बिना भवन अनुज्ञा निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्तियों पर विधिक कार्यवाही व दंडात्मक कार्रवाई कर इस अवैध निर्माण को तोड़ने का आग्रह किया है।
गौरव केसरवानी द्वारा शासकीय भूमियों पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर उनके अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाने की कार्यवाही करने एवं नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार एवं साठगांठ में संलिप्तता के संबंध में विभागीय जांच एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
00 नगर पंचायत अध्यक्ष की रवैये से हो रही है भारी आर्थिक क्षति
नगर में हो रहे उक्त वैधानिक कार्यों से यह सुनिश्चित है कि नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत के भ्रष्ट रवैये से न केवल नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण को टैक्स (करों) की आर्थिक क्षति हो रही बल्कि राजस्व विभाग को भी डायवर्सन से मिलने वाली पंजीयन शुल्क राशि की भी आर्थिक क्षति हो रही है। नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत हो रहे इन अवैधानिक निर्माण कार्यों में अधिकांश जमीनों की डायवर्सन नहीं होने से राजस्व विभाग को भी क्षति उठानी पड़ रही है। साथ ही नगर पंचायत परिषद को भी भवन निर्माण की अनुज्ञा राशि प्राप्त नहीं होने से लाखों रूपए की टैक्स की क्षति हो रही है। संबंधित उच्च अधिकारी नगर पंचायत शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत हो रहे इन अवैधानिक कार्यों के प्रति उच्च स्तरीय जांच व कार्यवाही करायेंगे तो निश्चित ही नगर पंचायत परिषद शिवरीनारायण और राजस्व विभाग को हो रही आर्थिक क्षति की राशि को बचाया जा सकता है और अवैधानिक निर्माणकारियों पर पाबंदी लग सकती है। अब देखना है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस पर कहां तक कार्रवाई करते हैं। ये आने वाले समय बताएगा। फिलहाल इसे लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
वर्जन – 1-
रवि गुप्ता के निर्माण कार्य को बंद कराया हूॅ आगे किसी के व्दारा नगर पंचायत से बिना एनओसी लिए भवन निर्माण करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
कन्हैया लाल निर्मलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत शिवरीनारायण
नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत से उनके मोबाईल नं. से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होने काल रिसिव नही किया ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
