बिलासपुर। जिले के जयराम नगर के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हुई है। शाम को 4 बजे के आसपास हुई इस घटना के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 से 7 लोग घायल हो गए है। घटना के बाद रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। विभाग की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन घटना के बाद कई ट्रेनों की आवाजाही बंद है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। मंगलवार शाम जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड बिलासपुर (68733) मेमू लोकल ट्रेन की एक मालगाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर लगभग शाम 4 बजे हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हुई है और 5 से 7 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रेल प्रबंधन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच चुके हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारण अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे ने सभी संसाधनों को घटनास्थल पर भेज दिया है और घायलों के इलाज के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जा रहे हैं। टक्कर कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहत दल मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है जिसमें पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गईं हैं। जब यह हादसा हुआ तो ट्रेनों के टकराने की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोग दौड़कर ट्रेन के पास पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। टक्कर के बाद पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इसमें कई लोग घायल हो गए जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने इलाज के लिए पहुंचाया है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
00 हेल्पलाइन नंबर जारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ ही बिलासपुर मंडल के रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे. रेलवे की मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. रेलवे ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जिनमें चंपा जंक्शन 808595652, रायगढ़ 975248560, पेंड्रा रोड 8294730162 हैं. यात्री किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
