दुर्ग। दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने और बीमा कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कई ग्रामीणों को 46 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है गिरफ्तार आरोपियों में से एक एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी है। जिसने लोगों को 10 लाख रूपये लोन दिलाने का झांसा दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार 03.11.2025 को चन्द्रिका पटेल निवासी ग्राम घोटा, धमथा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मधु पटेल ग्राम परसकोल धमधा ने विकास सोनी जो एचडीएफसी बैंक धमया के कर्मचारी है, के साथ मिलकर उसके अलावा 26 ग्रामवासियों से दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। एक ग्रामीणों का एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में 40 प्रतिशत की सबसिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्यूरिटी बतौर 3-3 चेक प्राप्त किया और चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों/परिचितों के खाता में ट्रांसफर किया गया। इस तरह अनावेदकों व्दारा 45,92, 250/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है। महिला की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अप.क.-182/2025, थारा 420, 34, 120-बी भादवि आरोपी विकास सोनी एवं मधु पटेल के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों व्दारा ग्रामवासियों को झूठी योजना बताकर अधिकतम 10-10 लाख रूपये का लोन दिलाया गया और लोन की राशि में से चेक, फोन पे, नगदी एवं आन लाईन के माध्यम से चन्द्रिका पटेल के खाता से 32500, 200000, 30000 कल्याणी साहू 52000, 34000, 70000 रूपये, खिलेन्द्र कुमार 70000,100000, लक्ष्मी बाई पटेल 80000, 100000, गिलेश्वरी साहू 53000, 100000 रूपये, राम यादव, 90000, 31000 रूपये, लक्ष्मी वर्मा 75000, 100000 रूपये, रघुराम वर्मा, 70000, 165000 रूपये, गोकुल यदु 50000, ओमिन साहू, 200000 रूपये, उषा बाई-55000 रूपये, शांतनु यादव, 50000, 60000, परीक्षित कुमार 150000, 50000 रू., बलराम साहू, 52250 रू.. संगीता बंजारे 100000 रू. योगेश यादव, 110000 रू.सागर कुमार बंजारे 150000, 50000 रू. विक्की यादव-100000, 130000 रू., धनंजय धनकर 200000 रू. महेश यादव, 150000, 400000 रू. नागेश्वर वर्मा 200000 रू. उमाशंकर भारती 100000, 125000 रू. ओकार वर्मा 100000, 55000 रू. खेलुराम पटेल से 120000, 52000रू., अंजना धीवर 50000,100000 रू. एवं वेदव्यास पटेल 150000, 80000रू. इस प्रकार कुल 45,92250/- रू अपने-अपने खाता एवं परिचितों रिश्तेदारों के खाता में ट्रांसफर किया गया।
00 गिरफ्तार आरोपी
1- विकास सोनी
2- मधु पटेल –
ग्राम परसकोल, धमधा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
