बिलासपुर। 4 नवम्बर को बिलासपुर स्टेशन के समीप मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की भीषण टक्कर में मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है। जबकि घटना में घायल यात्रियों की संख्या 20 है। हादसे के बाद देर रात तक राहत और बचाव कार्य चलता रहा और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रबंधन ने घायलों की सूची जारी की है लेकिन मृतकों की सूची सार्वजनिक नहीं की है।
घटना के बाद रेल प्रशासन ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि राहत कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे और प्रत्येक घायल यात्री को ₹50,000 की अग्रिम अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है। सभी घायलों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है तथा अस्पतालों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि “घटना की गहन जांच की जा रही है। प्राथमिक फोकस सभी घायलों के बेहतर इलाज और पुनर्वास पर है।
रेलवे बुलेटिन में जारी घायलों की सूची:
इस हादसे में घायल यात्रियों में प्रमुख रूप से मथुरा भास्कर (55 वर्ष), चौरा भास्कर (50), शत्रुघ्न (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19), संजू विश्वकर्मा (35), सोनी यादव (25), संतोष हंसराज (60), रश्मि राज (34), ऋषि यादव (2), तुलाराम अग्रवाल (60), अराधना निषाद (16), मोहन शर्मा (29), अंजूला सिंह (49), शांता देवी गौतम (64), प्रीतम कुमार (18), शैलेश चंद्र (49), अशोक कुमार दीक्षित (54), नीरज देवांगन (53) और राजेंद्र मारुति बिसारे (60) शामिल हैं।
रेल प्रशासन ने कहा कि सभी घायलों को समुचित चिकित्सा, परिवहन और अन्य आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी लगातार अस्पतालों से संपर्क में हैं और घटना की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
