बिलासपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में “सरदार @ 150 यूनिटी मार्च” चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में भी यह राष्ट्रीय जन-अभियान आयोजित किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। बिलासपुर संभाग में यह पदयात्रा 11 से 13 नवम्बर 2025 तक तीन दिनों तक चलेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रेस वार्ता लेकर सरदार @150 यूनिटी मार्च के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में भी पदयात्रा आयोजित होगी। सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व कूटनीतिक कौशल और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढियों की प्रेरित करती है और यूनिटी मार्च यात्रा उनकी अमर विरासत को समर्पित है। यह यात्रा सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मर्निभर भारत के मिशन से जोड़ते हुए जनभागीदारी से एक राष्ट्रीय अभियान बनाएगी।
श्री साहू ने बताया कि बिलासपुर ससंदीय क्षेत्र में 11 नवंबर से 13 नवबर 2025 तक तीन दिवसीय पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान 150 कार्यकर्ता का दल सपूर्ण यात्रा में रहेगा। इस पद यात्रा के दौरान स्वदेशी भारत-आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, युवा विभूतियों का सम्मानः बाजार संपर्क, स्थानीय कलाकारों का सम्मान, स्थानीय लोक नृत्यों का आयोजन, एक पेड़ मां के नाम, स्वछता के लिए श्रम दान, वरिष्ठजनों का सम्मान, प्रबुद्धजनों का सम्मान, जैसी गतिविधिया होंगी।
00 यात्रा का तिथि एवं रूट
11 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे बिल्हा विधानसभा के माँ काली मंदिर प्रांगण तिफरा में सभा एवं पदयात्रा का शुभांरभ होगा जो बिलासपुर विधानसभा में राजीव गांधी चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, शनिचरी, (बिलासा चौक), बेलतरा विधानसभा के चॉटीडीह (रपटा चौक), भारत माता चौक, चॉटीडीह, शबरी माता नवीन कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में प्रथम दिवस पदयात्रा का सभा के उपरान्त समापन होगा और रात्रि विश्राम रतनपुर महामाया धर्मशाला में होगा।
12 नवम्बर 2025 समय सुबह 10 बजे माँ महामाया के दर्शन कर पदयात्रा हेतु कोटा नगर प्रस्थान। कोटा में पड़ावपारा में सभा, राम मंदिर चौक, जनपद कार्यालय कोटा, चंडीमाई चौक, महाशक्ति चौक, जयस्तम्भ चौक, तखतपुर विधानसभा में थाना सकरी के पास से पूर्व माध्यमिक शाला सकरी तक, मस्तुरी विधानसभा में राधा कृष्ण मंदिर वेदपरसदा से मस्तुरी हाई स्कूल तक पदयात्रा रहेगी। इस दिन रात्रि विश्राम लोरमी जिला मुंगेली में रहेगी।
13 नवम्बर 2025 को समय सुबह 12 बजे लोरमी विश्राम गृह से फव्वारा चौक होते हुए मुंगेली चौक (छोटी सभा) पश्चात गुरूद्वारा चौक होते हुए डिण्डौल रोड नहर के पास समापन। (मुंगेली विधानसभा) समय 2:00 से महामाया दाउपारा मुंगेली से नया पुल, पुरना बस स्टैंड, परशुराम चौक, सदर बाजार, महावीर स्वामी चौक से बालानी चौक, माँ परमेश्वरी चौक, पड़ाव स्थित महाराणा प्रताप चौक में समापन।
Author Profile

Latest entries
अंबिकापुरMarch 21, 2026तहसील कार्यालय के बाबू ने DEO के बाबू से मांगा 2 लाख का रिश्वत, नहीं देने पर ACB से पकड़वाने की दी धमकी, खुद पकड़ा गया…
बिलासपुरMarch 21, 2026मुख्यमंत्री के गृह जिला के खेत से निकला दो ट्रैक्टर अफ़ीम, कीमत 2 करोड़, तीन के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज
बिलासपुरMarch 21, 2026नगर पंचायत का लेखपाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, चेक काटने के लिए मांगा था ठेकेदार से रिश्वत
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
