बिलासपुर। ACB की टीम ने नायब तहसीलदार को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार ने किसान से मां की मौत के बाद फौती रिकार्ड दर्ज करने 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी। सोमवार को एसीबी ने उसे पहली किश्त की राशि 50 हजार रुपए लेते पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को सीपत तहसील के ग्राम बिटकुला निवासी किसान प्रवीण पाटनवार ने ACB से शिकायत की थी। उसने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। मां के नाम पर बिटकुला में करीब 21 एकड़ कृषि भूमि है।
जिसमें फौती दर्ज कर जमीन के रिकॉर्ड में उसका और उसके अन्य भाई बहन का नाम दर्ज करने के लिए वह नायब तहसीलदार सीपत देश कुमार कुर्रे से मिला था। इस काम के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे ने एक लाख 50 हजार रुपए की डिमांड की।
नायब तहसीलदार के पैसे की डिमांड करने पर किसान प्रवीण पाटनवार ने उसे रंगे हाथों पकड़वाने की योजना बनाई। इसके बाद सौदा तय करने के बाद पैसा न देकर उसने मामले की शिकायत ACB से कर दी। एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जो सही पाई गई। इस बीच उसने सत्यापन के दौरान दोबारा सौदा तय किया और नायब तहसीलदार से बातचीत की। तब नायब तहसीलदार ने एक लाख 20 हजार रुपए में काम करने की सहमति जताई।
इसके बाद एसीबी ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। सोमवार को किसान ने पहली किश्त की राशि 50 हजार रुपए देने के लिए नायब तहसीलदार कुर्रे से संपर्क किया। दोपहर में नायब तहसीलदार ने उन्हें एनटीपीसी के कॉफी हाउस बुलाया। इस दौरान एसीबी की टीम भी पीछा करते हुए पहुंच गई। जैसे ही पीड़ित किसान ने नायब तहसीलदार कुर्रे को 50 हजार रुपए दिया। एसीबी की टीम ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ लिया। नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
