सोशल मीडिया से दोस्ती, मोबाइल पर की वर्चुअल शादी, फिर सुहागरात मनाने दोस्त को भेजा और करने लगा ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। सोशल मीडिया से एक यूवती ने बिहार के युवक से दोस्ती की। इसके बाद मोबाइल पर दोनो ने वर्चुअल शादी की। फिर युवक ने अपने दोस्त को सुहागरात मनाने के लिए युवती के पास भेजा। दोस्त ने युवती के साथ सुहागरात मनाया और इसका लाइव वीडियो अपने दोस्त को दिखाया। इसके बाद युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस की सक्रियता से दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 09.04.2022 को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक पीड़िता ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वर्ष 2021 में उसे एक अंजान व्यक्ति ने मोबाइल से फोन किया था। उसने अपना नाम कुंदन राज बताया और पटना बिहार का निवासी बताया। उसने यह भी कहा कि सोशल मीडिया में डी पी को देखकर उसे पसंद करने लगा है, व दोस्ती करना चाहता है। पीड़ित प्रार्थिया के मना करने के बावजूद वह, प्रार्थीया को जबरन फोन करता रहता था। एक दिन अपने हाथ का नश कटा हुआ फोटो, वाट्सअप के माध्यम से प्रार्थिया को भेजा। जिससे प्रार्थिया आरोपी कुंदन राज के झांसे में आ गई और दोनों वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने लगे। इसी दौरान आरोपी कुंदन राज ने प्यार व शादी का झांसा देते हए मोबाइल पर ही पीड़ित प्रार्थिया से शादी किया था। वीडियो कॉल के माध्यम से सुहागरात मनाने के नाम पर प्रार्थिया को बरगलाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी कुंदन राज के द्वारा बार बार, वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थिया का अश्लील वीडियो बनाने की मांग करने पर, पीड़ित प्रार्थिया ने परेशान होकर अश्लील वीडियो बनाने से मना किया। जिस पर आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया को यह कहकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। कहने लगा कि अगर वह और अश्लील वीडियो बनाने से मना करेगी तो वह उसका पुराना अश्लील वीडियो, जिसे कि उसने पहले ही सेव करके रख लिया था, उसे वह वायरल कर देगा। जिस पर प्रार्थिया अपनी अश्लील वीडियो वायरल हो जाने के डर से, आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई और वो जैसा बोलता था, वैसा ही करने लगी। इसी दौरान आरोपी कुंदन राज के द्वारा प्रार्थिया से अजीब मांग की गई कि चूंकि वह दूर में रहता है, अतः अपने एक दोस्त को सुहाग रात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने प्रार्थिया के पास भेज रहा है। वह उसके साथ अश्लील कार्य करते हुए, वीडियो के द्वारा देखना चाहता है। चूंकि आरोपी कुंदन राज के पास, पीड़ित प्रार्थिया के घरवालों, सहेलियों का भी मोबाइल नंबर था, अतः उसकी बात नहीं मानने पर, पीड़ित प्रार्थिया के सभी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया। प्रार्थिया भयभीत होकर आरोपी कुंदन राज की बात मानने को तैयार हो गई। इसी दौरान अक्टूबर 2021 में प्रार्थिया के पास आरोपी कुंदन राज के द्वारा भेजा गया, एक व्यक्ति आया, व अपना फर्जी नाम दीपक यादव बताया। थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही रहने वाला बताया। उसके द्वारा पीड़ित प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसको वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी कुंदन राज भी देख रहा था। आरोपी कुंदन राज के द्वारा और भी ऐसे वीडियो बनाने की मांग की जा रही थी। प्रार्थिया के मना करने पर, आरोपी कुंदन राज ने अश्लील वीडियो को, पीड़ित प्रार्थिया की बड़ी बहन के पास भेज दिया। प्रार्थिया लोक लाज के भय से चुप थी। अंततः हिम्मत कर, अपनी दीदी के थाना दुलदुला आकर मामले के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी कुंदन राज व उसके साथी के विरुद्ध थाना दुलदुला में भा द वि की धारा 294, 506, 354(क) (ग), 376, (2)(n), 509(ब) व 4,6,12 पॉस्को एक्ट तथा आई टी एक्ट की धारा 67(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 में ही आरोपी कुन्दन राज को पटना बिहार से हिरासत में लेकर, विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके कब्जे से मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया था। पूछताछ पर पुलिस के द्वारा आरोपी कुन्दन राज की निशान देही पर दूसरे व्यक्ति जिसने की पीड़ित प्रार्थिया से दुष्कर्म किया था, उसे भी चिन्हित कर लिया था। जिसका नाम दिलीप चौहान था व थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ही निवासी था। दिलीप चौहान के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को अपना फर्जी नाम दीपक यादव बताया है।
आरोपी दिलीप चौहान, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वह इतना शातिर था कि बार बार अपने ठिकानों को बदलता रहता था। पुलिस के द्वारा फरार आरोपी दिलीप चौहान को पकड़ने हेतु, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी गोआ में है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी दिलीप चौहान की पातासाजी हेतु, गोवा रवाना की गई थी, जहां भी आरोपी दिलीप चौहान, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसे लगातार ट्रेस कर रही थी, अंततः कुनकुरी क्षेत्र से पुलिस को फरार आरोपी दिलीप चौहान को पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस के द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष, पीड़ित प्रार्थिया से आरोपी दिलीप चौहान की पहचान की कार्यवाही की गई। पीड़ित प्रार्थिया ने दिलीप चौहान को पहचान लिया। पूछताछ पर आरोपी दिलीप चौहान ने अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल से निरीक्षक संत लाल आयाम, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा व साइबर सेल की टीम तथा थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, आरक्षक आनंद खलखो, अकबर चौहान, बसनाथ साहनी, अल्बर्ट कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2021 में एक नाबालिक बालिका के साथ बिहार के एक आरोपी मोबाइल के जरिए दोस्ती कर, वीडियो काल के माध्यम से की थी शादी, सुहागरात के नाम पर, वीडियो कॉल से बना ली थी। अश्लील वीडियो, नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर अपने साथी दिलिप चौहान से भी करवाया था। नाबालिक का दुष्कर्म पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी दिलीप चौहान , फरार था, जिसे कि पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *