कोरबा। जिले के एक गांव में डेढ़ दर्जन सशस्त्र डकैतों ने घर में घुसकर डकैती की अंजाम दिया है। डकैतों ने घर की तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को बंधक बनाया और सोना चांदी के समेत लाखों रुपए के सामान ले गए। डकैती करने से पहले आरोपियों ने घर के सभी लोगों से पूछा कि सौम्या चौरसिया का पैसा कहां रखे है। डकैती की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है साथ ही पुलिस महकमा के अधिकारी भी सकते में है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बालको थाना के सोनगुड़ा क्षेत्र के ग्राम तराईडांड़ का है। यहां शत्रुघ्न दास महंत पेशे से किसान है साथ ही किरान दुकान भी है। शत्रुघ्न दास महंत अपन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार की रात रोज की तरह खान खाकर सो गए थे। देररात लगभग 1 बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर शत्रुघ्न दास की नींद टूटी और उसने घर का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही सशस्त्र हथियारबंद डकैतों ने उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और घर लगभग डेढ दर्जन डकैत घर के भीतर घुसे तीन महिला 11 लोगों को बंधक बना लिया। उनके हाथों को रस्सी से बांधकर मारपीट भी किया। डकैतों ने पहले घर के बारे में सारी जानकारी ली कि फिर कमरे में क्या सामान है यह जानकारी लेकर घर में रखे आलमारी और दीवान को तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों के माल लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह डकैती की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, बालको थान प्रभारी अभिनव कांत सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन पर अपराधियों की खोजबीन शुरु कर दी है। शत्रुघ्न दास महंत का कहना है कि उसने अपनी पुत्री शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए नगद एवं सोने चांदी का जेवरात जमा कर रखा था। डकैतों ने वारदात के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों को समझ नहीं आ रहा है कि इस वारदात को आखिर किसने अंजाम दिया है।
डकैती की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मामले की विभिन्न बिंदुओं को लेकर तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस अपराधियों के गिरेबांह तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जाता है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और खोजी डॉग बाघा भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस को देर शाम तक डकैतों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा सहित आसपास के क्षेत्रों में खाक छान रही है।
शत्रुहन मंहत के घर रात 1 बजे डकैतों ने प्रवेश किया और रात 2:30 बजे तक रुके हुए थे। वारदात को अंजाम देकर वापस जाते समय उन्होंने घर के सभी सदस्यों का हाथ रस्सी से बांध दिया और घर के सभी दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया था। घर के पांच सदस्यों का पांच मोबाइल फोन भी अपने साथ लेकर फरार हुए थे। डकैतों के भागने के बाद रात लगभग 3:30 बजे के आसपास शत्रुघ्न दास के एक बच्चे का हाथ खुला हुआ था जिससे किसी तरह हाथ के रस्सी को खुलवाया गया और एक छोटी सी खिड़की को तोड़कर उसे घर के बाहर भेजा गया और इसकी सूचना पड़ोसियों को दी गई पड़ोसियों के आने के बाद दरवाजा खोलकर उन्हें रिहा कराया गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
