बिलासपुर। रविवार को नो एंट्री में रेत लेकर घुसने वाले हाईवा के चालक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादत हत्या का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।दिनांक 16.11.2025 के संध्या 18.45 बजे सूचना मिली कि पावर हाउस चौक तोरवा के पास एक हाईवा वाहन चालक के द्वारा तेज गति से हाईवा को चलाते हुये एक्सीडेंट कर दिया हैं। त्वरित मौके पर पर पेट्रोंलिग स्टाफ पहुंचा, पुराना पावर हाउस के पास मुख्य मार्ग पर दुर्घटना कारित हाईवा क्रमांक सीजी 10 बीपी 9348 खडा हुआ था हाईवा के चक्के के नीचे एक व्यक्ति स्कूटी सहित गिरा पडा था। एक्सीडेंट से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। स्कूटी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई थी। रेत भरा हाईवा वाहन एवं चालक को थाना लाया गया। हाईवा वाहन का नो एंट्री में वाहन चालाने की अनुमति एवं रेत परिवहन के संबंध में रायल्टी प्रस्तुत करने नोटिश दिया गया। जिसमें किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया हैं। इस प्रकार आरोपी हाईवा वाहन चालक द्वारा यह जानते हुये नो एंट्री में भारी वाहन प्रवेश निषेध है। हाईवा वाहन को गैर इरादतन हत्या के नीयत से हाईवा वाहन को नो एंट्री में चलाते हुए एक व्यक्ति को एक्सीडेंट कर मृत्यु कारित कर दिया। जिस पर बीएनएस की धारा 105 बी जोडी गई। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने पर से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 जोडी गई हैं। हाईवा की जप्ती कार्यवाही कर ,आरोपी चालक को गिरफतार कर दिनांक 17.11.2025 कोे माननीय न्यायालय में पेस किया गया हैं।
00 गिरफतार चालक :-
चंद्रशेखर यादव पिता जंतुराम उम्र 41 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
