सुकमा। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जगदलपुर की टीम ने सोमवार को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत उसने चिउरवाड़ा के सचिव मनीराम कश्यप से मूल्यांकन रिपोर्ट जारी करने के लिए मांगी थी।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मनीराम कश्यप, सचिव, ग्राम पंचायत चिरउवाड़ा जनपद पंचायत छिंदगढ़ जिला सुकमा ने एन्टी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर में शिकायत की थी कि वर्ष 2023-24 में उनके जनपद पंचायत छिंदगढ़ के लिये 6 लाख की लागत से पुलिया निर्माण के लिए स्वीकृति मिली थी। जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन कार्य का मूल्यांकन रिपोर्ट देने के लिये प्रदीप कुमार बघेल उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय जनपद पंचायत छिंदगढ़ 30,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहे है। लेकिन वे रिश्वत नहीं देना चाहते है बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहते है।
शिकायत सत्यापन के दौरान 30,000 रूपये लेने के लिये आरोपी सहमत हुआ। साथ ही पुराने भवन के मूल्यांकन का भी 40,000 रूपये अतिरिक्त कमीशन मांगने लगा। इसके बाद 17.11.2025 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को उनके घर में रिश्वत की प्रथम किश्त के रूप में 30,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
ट्रेप कार्रवाई के दौरान सर्च में उनके घर से चल-अचल तथा निवेश संबंधी दस्तावेज मिले हैं। जिसका परीक्षण किया जा रहा है।
आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
