सुकमा। छत्तीसगढ़ से नक्सल मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार की छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा समेत छह नक्सली ढेर हो गये है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में हिड़मा की की पत्नी राजे उर्फ रजक्का मदगाजे राजे भी शामिल है। हिड़मा ने ताड़मेटला और झीरम जैसे बड़ी घटना को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह छह से सात बजे के करीब आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास हुई मुठभेड़ में हिड़मा समेत छह माओवादी मारे गए। मौके से दो एके 47, एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल बरामद किये गये हैं। जो एके-47 मिला है, वह माना जा रहा है कि हिड़मा का है। क्योंकि वह हमेशा कई लेयर में एके-47 से लैश रहता था।
बस्तर में नक्सल आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई और नामों से भी जाना जाता था। सुकमा उसका गढ़ था। वह माओवादी संगठन के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था। बस्तर में होने वाली सभी नक्सल गतिविधियों पर उसका नियंत्रण रहता था। वह वर्ष 1990 में नक्सलियों के संगठन से जुड़ा था। पिछले कई साल से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थी। छत्तीसगढ़ में कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाले इस दुर्दांत नक्सली का जन्म सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में हुआ था। यह गांव दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित है। कहा जाता है कि इस गांव में पहुंचना मुश्किल है। इसके बाद भी फोर्स के हौसले को सलाम है, जो कठिन डगर के बावजूद उसके गढ़ में पहुंची।
बताया जा रहा है साल 2010 में ताड़मेटला में हुए हमले में सीआरपीएफ के 76 जवानों की शहादत में हिड़मा का नाम सामने आया था। इसके बाद साल 2013 में हुए झीरम हमले में भी हिडमा की भूमिका थी। इस हमले में कई बड़े कांग्रेसी नेताओं सहित 31 लोग दिवंगत हो गये थे। साल 2017 में बुरकापाल में हुए हमले में भी हिडमा की अहम भूमिका थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहादत हुए थे। बताते हैं कि हिडमा ने फिलीपींस में गोरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग ली थी।
00 ढेर हुए नक्सलियों की सूची
1. हिडमा – केंद्रीय कमेटी (सीसी) सदस्य
2. मदगाम राजे- हिडमा की पत्नी- एसजेडसीएम सदस्य
3. लकमल – डीसीएम सदस्य
4. कमलू – पीपीसीएम सदस्य
5. मल्ला – पीपीसीएम सदस्य
6. देवे – हिडमा का रक्षक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
