रायपुर। ACB-EOW की संयुक्त टिम ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों के 20 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पटवारी से RI के प्रमोशन में भारी अनियमितता की गई है। अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें पर एक्शन हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार 2024 में पटवारी से RI बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसके बाद से ही ACB-EOW की टीम जानकारी जुटा रही थी। सबूत पुख्ता होने के बाद ही संयुक्त टिम ने रेड की कार्रवाई की गई है। ACB के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी है। इस छापामार कार्रवाई में अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों और पैतृक संपत्तियों की जांच की गई है। टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसी को संदेह है कि पटवारी से RI बनने की परीक्षा में गड़बड़ियां, फर्जी अंक, बाहरी दबाव और लाभ पहुंचाने जैसे आरोप सही साबित हो सकते हैं। ACB-EOW की टीम ने बिलासपुर में RI अभिषेक सिंह के निवास पर दबिश दी है। वाजपेयी कैसल स्थित निवास पहुंची है। ACB की टीम RI सहित परिजनों से पूछताछ की है। दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। वर्तमान में अभिषेक सिंह सूरजपुर में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की संपत्ति उनकी आय के अनुपात से कहीं अधिक पाई गई है, जिस आधार पर छापेमारी की कार्रवाई तेज की गई। कुछ स्थानों से नकदी, सोने-चांदी के गहने, उच्च मूल्य की संपत्तियों के कागज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने की खबर है। हालांकि पूरी कार्रवाई की अब तक अधिकृत पुष्टि एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने नहीं की है।
बता दें कि 7 जनवरी 2024 को हुई इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा पटवारियों ने हिस्सा लिया था। 29 फरवरी 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 216 पटवारियों का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ था। हालांकि बाद में सिर्फ 13 अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन हुआ था।
इसके बावजूद 22 लोगों का सिलेक्शन कर लिया गया। इस पर जांच कमेटी ने सवाल उठाए हैं, लेकिन शिकायतों में यह प्रमुख मुद्दा बना कि परीक्षा में बड़ी संख्या में परिवारजनों या करीबी रिश्तेदारों को सुनियोजित तरीके से बैठाया गया था। इसी को लेकर ACB की टीम ने छापेमारी की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
