चैन स्नैचिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए का जेवर और वाहन जप्त

दुर्ग। पुलिस ने मॉर्निंग वॉक में निकली महिलाओं की चैन स्नेचिंग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो दोपहिया वाहन के अलावा करीब 45 ग्राम सोने की चैन व लॉकेट जप्त किया है। जिसकी कीमती 6 लाख बरामद रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.11.2025 को सडक 09 सेक्टर 01, 19.11.2025 को सडक 12, सेक्टर 10, 19. 11.2025 को ही सेक्टर 10 सडक 23 एवं दिनांक 08.10.2025 को प्रियदर्शनीय परिसर में मॉर्निंग वॉक में निकले महिलाओं की बाईक एवं मैस्ट्रो सवार कुछ लोगों ने चैन स्नैचिंग की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए मॉर्निंग पेट्रोलिंग, नाका बंदी, फिक्स पांईट ड्यूटी एवं सिविल कपडों में पुलिस की पेट्रोलिंग कराई जा रही थी। आरोपियों की पतासाजी के लिए सीसी Tv फूटेज खंगाले गए। संदेह के आधार पर बीएसयूपी कॉलोनी कैपिट सिटी फेस 02 सड्डू रायपुर निवासी 1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर 2. अब्दुल मुकीम, 3. ज्वाला बैरागी को मेस्ट्रो सीजी 07 बीजे 5389 हीरो एच एफ डिलक्स सीजी 04 पी वाय 6315, सीजी 04 एम एस 1273 को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ज्वाला बैरागी ने बताया कि वह मुलतः बैरागी मुहल्ला भिलाई पावर हाउस का निवासी है। अपनी बहन के घर बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू रायपुर आता जाता है। अपने साथी अब्दुल मुकीम, पुरूषोत्तम सिंह ठाकुर व अन्य विधि से संघर्षरत अल्प व्यस्क के साथ बाईक बदल बदल कर सुबह भिलाई में घुमता है और मौका पा कर चैन स्नैचिंग करता है। अब तक भिलाई टाउनशीप, कुम्हारी, सुपेला, भिलाई, फाफाडीह और गंज रायपुर में चैन स्नैचिंग की वारदात किया है। सोने की चैन व लॉकेट खरीदने वाले किरण ज्वेलर्स मछली मार्केट के पीछे पावर हाउस भिलाई के संचालक राम कृष्ण निवासी नंदिनी रोड भिलाई एवं आरोपी 1. पुरुषोत्तम सिंह 2. अब्दुल मुकीम 3. ज्वाला बैरागी व एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो बाईक  एचएचडिलक्स तथा हिरो मैस्ट्रो के अलावा लूटी गई चैन 03 नग, 10 नग लॉकेट व सोने की पत्ती जप्त की गई है। जिसकी कुल कीमत 6 लाख रू. है।

00 गिरफ्तार आरोपी
1. पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष, सा. कैपिटल सिटी रायपुर
2. अब्दुल मुकीम उम्र 18 वर्ष, सा. कैपिटल सिटी रायपुर
3. ज्वाला बैरागी उम्र 35 वर्ष सा. बैरागी मोहल्ला, छावनी भिलाई
4. राम कृष्ण निवासी नंदिनी रोड भिलाई

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *