बिलासपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ दुर्व्यवहार तो किया ही है उनके परिवार की महिलाओं के साथ भी गंभीर दुर्व्यवहार किया है। थाने में उनके कपड़े उतार दिए। करणी सेना पुलिस के इस हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकती। 7 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर में देशभर के क्षत्रिय समाज एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। बिना सरकार के समर्थन के पुलिस का कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसी हरकत नहीं कर सकते। पुलिस ने राजपूतों के स्वाभिमान को कुचला है
डॉ. शेखावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि करणी सेवा पूरे देश से लाखों लोगों को रायपुर लाने की तैयारी में है। यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर को बेरहमी से नंगे पांव बाजार में घुमाया, उन पर पैर रखकर उठाया और पानी मांगने पर भी पानी नहीं दिया। यह मानवाधिकार और संविधान दोनों का उल्लंघन है। यही नहीं कस्टडी में वीरेंद्र सिंह तोमर के भाई की पत्नी के साथ भी गंभीर दुर्व्यवहार की गई है। पुलिसकर्मियों ने उनके कपड़े उतरवाए। पुलिस के इस हरकत से राजपूत समाज में भयंकर आक्रोश है।
डॉ. शेखावत ने थाने के प्रभारी योगेश कश्यप पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पूरा मामला पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का प्रतीक है। उनका कहना है कि जिस भाषा में बात करनी पड़ेगी, करणी सेवा उसी भाषा में जवाब देगी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस प्रशासन पर सवालों की झड़ी लग चुकी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कार्रवाई किस दिशा में जाती है।
श्री शेखावत ने कहा की अभी आरोप सिद्ध नहीं हुए है, न्यायपालिका जो भी निर्णय देगी, वह उन्हें मान्य है। लेकिन उसके पहले पुलिस की बर्बरता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। जो संविधान में रहेगा, वह हमारा और जो संविधान से बाहर जाएगा, उसे करणी सेना जवाब देना जानती है। उन्होनें कहा कि 7 दिसंबर को आर-पार की लड़ाई होगी। इधर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वीरेंद्र सिंह तोमर पर अवैध वसूली, मारपीट जैसे कई गंभीर मामलों में आरोप दर्ज हैं और उन्हें ‘सूदखोर वीरेन्द्र तोमर’ के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन करणी सेना का कहना है कि आरोप अलग बात हैं, लेकिन पुलिस की कथित ज्यादती बिल्कुल अलग मुद्दा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
