बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध दनादन कार्रवाई की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने आज आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इनमें 5 दुकानों से 338 कट्टा अवैध रूप से रखा गया धान (135 क्ंिवटल) जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत सवा 4 लाख रूपए से ज्यादा की है। मण्डी अधिनियम के तहत उपरोक्त मामलों में केस दर्ज किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान की आवक बढ़ने के साथ दलालनुमा लोग भी अपना धान खपाने के प्रयास में लगे हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है और उनकी हर गतिविधियों पर प्रशासन नजर गड़ाये हुए है। एसडीएम एवं राजस्व विभाग के नेतृत्व में बनी जांच टीम को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज ग्राम सेन्दरी (कोनी) के व्यापारी शत्रुघ्न साहू के संस्थान से 75 कट्टी धान जब्त किया। इसी प्रकार सलका (बेलतरा) निवासी रामकृष्ण कश्यप की संस्थान से 50 कट्टी धान बरामद किया गया। कोटा के थोक व्यापारी हरीश गोयनका के स्वस्तिक ट्रेडर्स फर्म 36 क्ंिवटल धान जब्त किया गया। खाद्य एव मण्डी विभाग ने कार्रवाई की। सीपत के एक किराना व्यवसायी के कब्जे से भी 60 कट्टी अवैध रूप से रखा गया धान बरामद किया गया। सीपत तहसील के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में भी व्यापारी विनोद गोयल के यहां से 63 बोरी धान बरामद किया गया। सम्पूर्ण खरीदी अभियान के अंतर्गत इस तरह अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
