अवैध धान संग्रहण के खिलाफ कार्रवाई, साढ़े 7 लाख रुपए का 600 बोरी धान जब्त

बिलासपुर। अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई आज भी जारी रही। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आज 8 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। उनसे लगभग साढ़े 7 लाख रुपए मूल्य के 600 बोरी (239 क्विंटल) धान जब्त किया गया। मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषियों पर मामला दर्ज किया गया । कार्रवाई में राजस्व, फूड और मंडी के कर्मचारी शामिल थे। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता टीम ने आज मस्तूरी ब्लॉक के जयराम नगर में किरारी के धर्मेंद्र सूर्यवंशी से 60 बोरी, मस्तूरी के गोविंद अग्रवाल से 55 बोरी, सीपत के इंद्र वर्मा से 60 बोरी तथा सीपत के विकास अग्रवाल के गोडाउन से 63 बोरी अवैध रूप से संग्रहित धान बरामद किया गया। इसी प्रकार तखतपुर के निगारबंद में व्यापारी नवीन अग्रवाल के संस्थान से 50 बोरी (20 क्विंटल) सिलतरा के रामू साहू के संस्थान से 75 बोरी (30 क्विंटल) और सुखदेव साहस 50 बोरी (20 क्विंटल) तथा समडील के सुनील यादव की संस्थान से 187 बोरी (74 क्विंटल) धान जब्त किया गया। अवैध भंडारण और परिवहन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *