बिलासपुर। VHP के सबसे लोकप्रिय नेता और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि पिछले 40 साल से राम मंदिर के लिए मै लोगों को निमंत्रण देता था। अयोध्या में अब मंदिर बन चुका है, कल मंदिर में भगवा झंडा भी लग गया, लेकिन मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला। फिर भी मुझे नाराजगी नहीं है, मैं प्रसन्न हूं मंदिर बन गया। देश के 50 लाख हिंदुओं ने 40 साल तक मेहनत की, उसमें मेरा भी योगदान एक गिलहरी की तरह रहा। हमारा सपना पूरा हुआ है। मुझे निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया ये देने वाले ही बता सकते है। जब Demicrecy.In ने उनसे पूछा कि 2014 के पहले बहुत एक्टिव रहते थे फिर अचानक गायब हो गए, अब फिर से सक्रिय हुए है, कही सत्ता बदलने की तैयारी तो नहीं है ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सक्रिय रहा हूं। पहले मंदिर बनना था लगातार आंदोलन और सभाएं होती थी इसलिए ज्यादा दिखाई देता था। अब मंदिर बन गई है। मैं हमेशा से सक्रिय रहा हूं। मैं अभी 1 लाख गांव में हनुमान चालीसा करने का अभियान शुरू कर रहा हूं … क्या इसे सक्रियता नहीं कहोगे ? जब उनसे पूछा गया कि हिंदुओं को सुरक्षा की जरूरत क्यों पड़ रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सुरक्षा की जरूरत नहीं है तो पहलगांव में क्यों मारे गए ? दिल्ली में ब्लास्ट क्यों हुआ ? भारत में हिंदुओं को सुरक्षा की जरूरत पहले भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। इसीलिए देशभर में 1 लाख गांव में हनुमान चालीसा केंद्र से लोगों को आवाहन करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि हनुमान चालीसा तो घर में भी किया जा सकता है तो सामूहिक कराने की जरूरत क्यों पड़ रही है ? इस उन्होंने कहा कि जब हनुमान चालीसा घर की जा सकती है तो नमाज भी घर में की जा सकती है। मस्जिद में क्यों की जाती है। दरअसल ये संगठन की सामूहिकता है। यही कारण है कि हम भी संगठन करना चाह रहे है और संगठन हो नहीं हिंदुओं की सेवा और सहायता भी किया जाएगा। धर्मांतरण को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण तो हो रहा है, लव जिहाद भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि हम गांव गांव में हनुमान चालीसा केंद्र खोलेंगे। यहां से हिंदुओं को हनुमान चालीसा पाठ से जोड़ा जाएगा, यही नहीं यहां से आदिवासियों को अनाज दिया जाएगा, डॉक्टर के साथ स्वास्थ लाभ दिया जाएगा, इससे धर्मांतरण रुकेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम तो देश में हिंदुओं का वर्चस्व चाहते है।
श्री तोगड़िया ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ के दौरे पर आया हुं। मेरा यह दौरा हर गांव में हनुमान चालीसा और हर घर में ॐ श्री परिवार बनाने का है। भारत के एक लाख गांव में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराने का है और 3 करोड़ घरों में ॐ श्री परिवार बनाने का है। इनके द्वारा हनुमान चालीसा केंद्र का गठन किया जाएगा। इस केंद्र के द्वारा हिंदुओं की सेवा और सहयोग किया जाएगा। यहां से हिंदुओं को निरोगी रहने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हिंदुओं की तनावमुक्त जीवन जीने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
