बिलासपुर। जर्जर सड़क, बेतहाशा बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था और रजिस्ट्री शुल्क जैसे मुद्दोंं को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर में उग्र प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में की गई प्रदर्शन को फ्लॉप करने के लिए पुलिस ने ठंडे पानी का बौछार किया लेकिन प्रदर्शन को कमजोर नहीं कर पाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। अंत में एडिशनल कलेक्टर को कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा और सड़कों को दुरुस्थ करने की मांग की।
गुरुवार को जर्जर सड़क, बेतहाशा बिजली बिल जैसे मुद्दों को लेकर जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन को देखते हुए शहर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी मार्गों में बेरीकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोपहर के 12 बजे तक सैकड़ों की संख्या में नेहरू चौक पहुंच गए थे। नेहरू चौक में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक समेत सभी बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हमला किया। नेताओं ने कहा कि आज जिले में ऐसी कोई सड़क नहीं है जो चलने लायक हो। हर सड़क की स्थिति जर्जर है, गड्ढे अधिक है। यही नहीं लोगों को बिजली के बिल ने भी बर्बाद कर दिया है। लोग बिजली का उपयोग करके रो रहे है। धान खरीदी की व्यवस्था भी बहुत खराब है। नेहरू चौक में आमसभा के बाद जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर जाने के लिए पैदल मार्च करने लगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली बिल लूट बंद करो…, धान खरीदी की अव्यवस्था नहीं चलेगी…, महंगाई से जनता त्रस्त है और सड़क में पैदल चलना मुश्किल है… जैसे नारे लगाते रहे। कलेक्टोरेट परिसर के पास पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग करके कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जिससे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए ठंडे पानी का बौछार किया। लेकिन पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं पाए। इस दौरान बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़े लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण सब नीचे गिर गए। पानी की तेज बौछारों के बावजूद प्रदर्शनकारी कुछ समय तक डटे रहे, जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, पुलिस तैनात रहकर पूरे इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार के दौरान जनता कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घंटों प्रदर्शन करते रहे अंत में एडिशनल कलेक्टर एस बेनर्जी और SDM मनीष साहू को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जनता की समस्या दूर नहीं होगी तो उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
00 कांग्रेस की पाँच सूत्रीय मांगे
1. जर्जर और ख़स्ताहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए।
2. बिजली बिलों के नाम पर हो रही लूट पर तुरंत रोक लगाई जाए।
3. धान खरीदी में जारी अव्यवस्था को दूर कर किसानों को सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
4. गरीबों के पुराने झोपड़ों पर की जा रही बुलडोज़र कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।
5. जमीन रजिस्ट्री पर लगी अघोषित रोक समाप्त की जाए और बढ़ी हुई रजिस्ट्री दरें वापस ली जाएँ।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, जगदीश कौशिक, सिद्धांशु मिश्रा, लक्ष्मीनाथ साहू, आदित्य दीक्षित, राजेंद्र धीवर, गीतांजलि कौशिक, आत्मजीत मक्कड़, राजेंद्र साहू डब्बू, शमीर अहमद बबला ,बाटू सिंह ,महेश दुबे ,जितेंद्र पांडेय, बिहारी देवांगन, संदीप यादव, मनोज खरे, प्रमोद जयसवाल, झगरराम सूर्यवंशी, अनिल यादव, अमित पांडेय, मोनू अवस्थी, सुनील पटेल, सुनील साहू, लक्की मिश्रा, विकास सिंह, जावेद मेनन, शेख निजामुद्दीन, अनस खोखर, मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर, विनोद साहू, अब्दुल, नीरज सोनी, किशोर अहीरवार, महेंद्र गंगोत्री, नाज़िम ख़ान, पिंकू पांडेय, आदिल खेरानी, स्वर्णा शुक्ला, गणेश कश्यप, संतोष बघेल, राजू सिदार, अशोक आनंद, बंटी सिंह, जीतू यादव, अभिलाष रजक, अजय यादव, विक्की यादव, राजू यादव, शेख वसीम, वीणा मसीह, माया मिश्रा, सीमा धृतेश सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
