बिलासपुर। हत्या के फरार आरोपी आकाश शर्मा को सिरगिट्टी पुलिस ने मुंगेर जिला से गिरफ्तार किया है। घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। इस मामले में एक आरोपी पहले से ही गिरफ्तार है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12.10.2025 को सब्जी मंडी के पास शराब पिलाने की बात पर हुए विवाद में साहिल साहू, आकाश शर्मा और एक नाबालिग युवक ने किशन उर्फ खोख्सा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया था। इस प्राणघातक हमले में साहिल सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मुख्य आरोपी साहिल साहू की गिरफ्तारी ही थी थी। लेकिन आकाश शर्मा पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी लगातार स्थान बदलकर छिपता रहा। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम मुंगेर (बिहार) पहुंची और दबिश देकर उसे 27.11.2025 को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड ले कर बिलासपुर लाया गया है। इसके बाद आगे की कार्यवाही के न्यायालय पेश किया जाएगा। आरोपी की निशानदेही पर लकड़ी का डंडा, एक्टिवा CG10 BW 3206 व खून लगे कपड़े जप्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 109, 103(1), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
