रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। शुक्रवार की रात कांग्रेस ने 41 नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट दिल्ली हाईकमान की सहमति के बाद जारी की गई है।
जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने बालोद जिले की कमान चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार में सुमित्रा, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव, बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला, बेमेतरा में आशीष छाबड़ा, भिलाई सिटी में मुकेश चंद्राकर, बीजापुर में लालू राठौर, बिलाईगढ़-सारंगढ़ में तारा चंद देवांगन, बिलासपुर सिटी में सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेन्द्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दंतेवाड़ा से सलीम राजा उस्मानी, धमतरी से तरणी चंद्राकर, दुर्ग सिटी से धीरज बकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, गरियाबंद से सुखचंद बेसरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से गजमति भानू, जगदलपुर सिटी सुशील कुमार मौर्य, जांजगीर-चांपा से राजेश अग्रवाल, जशपुर से यूडी मिंज, कांकेर से बसंत यादव, कवर्धा से नवीन जायसवाल, खैरागढ़ से कोमलदास साहू, कोंडागांव से रवि घोष, कोरबा सिटी से मुकेश राठौर, कोरबा ग्रामीण से मनोज चौवान, कोरिया से प्रदीप कुमार गुप्ता, महासमुंद से द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़ से अशोक श्रीवास्तव, मौहला मानपुर से सुरजीत सिंह ठाकुर, मुंगेली से घनश्याम प्रसाद वर्मा, नारायणपुर से राजेश कुमार दीवान, रायगढ़ शहर से सखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण से नागेन्द्र नेगी, रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेन्द्र पप्पू बंजारे, राजनांदगाव शहर से जितेन्द्र उदय, राजनांदगांव से विपिन यादव, सक्ती से रश्मि गभेल, सुकमा हरीश लखमा, सूरजपुर से शशि सिंह कोरम, सरगुजा से बालकृष्ण पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
