बिलासपुर। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग क-02 के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समस्त योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। सहकारिता विभाग अंतर्गत धान खरीदी पंजीयन के संबंध गहन समीक्षा की गई जिसमें भुईया एप्प एवं एग्रीस्टेक एप्प के बारे में जानकारी ली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी द्वारा कृषि/सहकारिता/उद्यान विभागों को एक साथ कैम्प लगाकर लोगों की समस्याओं के निदान करने के निर्देश दिये गये। महतारी वंदन के हितग्राहियों का ई-केवाईसी, शिक्षा विभाग अंतर्गत साईकिल वितरण एवं शिक्षकों की कमी पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, सभापति श्रीमती अनुसुईया कश्यप, श्रीमती भारती नीरज माली सभापति, श्रीमती अम्बिका विनोद साहू सभापति, श्रीमती अरूणा चन्द्रप्रकाश सूर्या सभापति, निरंजन सिंह पैकरा सभापति, श्रीमती अनिता राजेन्द्र शुक्ला, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, राजेन्द्र धीवर, दामोदर कांत, श्रीमती राधा खिलावन पटेल, श्रीमती रजनी पिन्टू मरकाम, श्रीमती जयकुमारी प्रभु जगत श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास सदस्यगण एवं श्रीमती वंदना गवेल, परियोजना अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
