बिलासपुर। युवती से छेड़खानी करने के मामले में सकरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्रार्थीया 17 अप्रेल को थाने में उपस्थित लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर 2.30 बजे के आसपास कोविड 19 टीकाकरण कराकर अपने घर वापस जा रही थी। दुर्गा पंडाल चौक, देवरी कला पहुंची थी उसी समय ज्ञानीदास मानिकपुरी पिता सागर दास उम्र 28 साल निवासी ग्राम देवरीकला थाना सकरी प्रार्थीया के पास आया और प्रार्थीया के हाथ बाह को बुरी नीयत से पकडकर खिचने लगा। जिस पर प्रार्थीया द्वारा चिल्लाने पर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। प्रार्थीया की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक ने त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय न्यायालय पेश किया। प्रकरण में सउनि राजपूत, रीना प्रधान, छोटेलाल जलतारे आरक्षक अशोक कौशिक, दीपक श्रीवास, राजू साहू, विवेक चंदेल की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
