बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने भैसाझार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा दिया है। दो युवकों ने पूर्व रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे के पाईप व लकड़ी की बेंत के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनाँक 04/12/2025 को प्रार्थी द्वारा थाना रतनपुर में गुम इंसान सूर्यप्रकाश बघेल के कहीं चले जाने (गुमने) की रिपोर्ट थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी पता तलाश तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से गुम इंसान के घर के निकट स्थित भैंसाझार जंगल एवं डैम के आसपास की जा रही थी। इस दौरान दिनांक 05/12/2025 भैंसाझार जंगल झाड़ियों के बीच गुम इंसान की मोटर सायकल एवं शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL एवं डॉग स्कॉट की टीम, तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रकरण में थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना हेतु पृथक से थाना रतनपुर एवं एसीसीयू की टीम बनाकर घटना से संबंधित समस्त व्यक्तियों से गहन पुछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक से पूर्व में विवाद होने के कारण 3 महीने पूर्व से गांव से अलग रहने वाले संदेही रंजीत खाण्डे व सुधीर खाण्डे को अभिरक्षा में लेकर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कड़ाई से पुछताछ की गई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं हथियार जप्त किए गए हैं। घटना में अन्य सहयोगी व्यक्तियों/पहलुओं के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर उनि कमलेश कुमार बंजारे,SI मेलाराम कठौतिया, सायबर सेल प्रभारी निरी.अजहर उद्दीन, उनि. हेमंत आदित्य, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिख, बलदेव सिंह, कौशल खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, महादेव कुजूर, तदबीर पोर्ते, दीपक मरावी, प्रशांत सिंह का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी :-
1. रंजीत खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा)
2. सुधीर खाण्डे पिता स्व. तितरा राम खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी भैंसाझार थाना रतनपुर हाल मुकाम भरारी (भुण्डा)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
