बिलासपुर। दुकान का ड्राइवर पेमेंट का डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। ब्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को 80 हजार रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी मुकेश कुमार शर्मा पिता अर्जुन प्रसाद शर्मा उम्र 32 वर्ष न्यू हाईटेक बस स्टेण्ड के सामने जायसवाल कालोनी ने थाने में उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका ड्रायवर वेदप्रकाश ठाकुर उर्फ गोलू पिता दशरथ सिंह ठाकुर निवासी मिनिमाता नगर तालापारा मेरे दुकान में पीकअप ड्रायवर है। 8 अप्रेल को दोपहर करीबन 2 बजे दुकान से थोक में एस एस स्टील सामान लेकर बाराद्वार रवाना हआ था। ग्राहक से 1,60,400/-रूपये प्राप्त कर वापस बिलासपुर आया एवं अपने मिनीमाता नगर तालापारा स्थिति मकान में पिकअप गाड़ी का चांबी एवं अपना मोबाईल छोड कर 9 अप्रेल को सुबह 6 बजे नगद पैसा 1,60,400/-रूपये लेकर फरार हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कि जा रही थी।18 अप्रेल को आरोपी वेदप्रकाश के मिनीमाता नगर स्थित सांई मंदिर के आस पास होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन को अवगत कराते हुये दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर सांई मंदिर मिनीमाता नगर तालापारा के पास आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से नगद 80,000/-रूपये तथा ओपो कंपनी की मोबाइल किमती 25000/- रूपये को जप्त किया गया। इस कार्रवाई में निरी. सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप निरी. संजय बरेठ, प्रआर 335 सूरज तिवारी आर. 1122 नितेश सिंह, आर 371 पंकज राव भोसले, आर 660 लवकेश पैकरा, का विशेष सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
