बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी का आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर कांग्रेस को टारगेट कर रहे है। सुनियोजित तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनको साथ देने वाले मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे है। बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में लाखों मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है।
विजय केशरवानी ने पत्रकारवार्ता में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार वर्षों से नर्मदा नगर में निवासरत है। नगर निगम के पार्षद, एमआईसी मेंबर, संगठन में जिला कांग्रेस कमेटी, ज़िला युवा कांग्रेस, NSUI के अलावा बीते विधानसभा चुनाव बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। विधायक प्रत्याशी के हैसियत से भरे गये नामांकन फार्म में नर्मदा नगर निवास और मतदाता सूची जैसे जरुरी व महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जमा किया है। SIR के दौरान बीएलओ के पास फार्म भी जमा किया है। इसके बाद भी उनका नाम बिलासपुर से कई किलोमीटर दूर भिलाई के वार्ड क्रमांक 54 के मतदाता सूची में कहां से और कैसे शिफ्ट हो गया ? किसके इशारे पर शिफ्ट किया गया है ? विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के इशारे पर आयोग ने चुपके-चुपके किया है।
उन्होंने चेतावनी दी अगर मेरे साथ यह हो सकता है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम मतदाताओं के साथ क्या हो सकता है कल्पना किया जा सकता है। श्री केशरवानी ने कहा कि वक्त आ गया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे इस षडयंत्र को सबके सामने लाया जाए। शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस षडयंत्र से अवगत करा दिया है। अब समय आ गया है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सतर्क हो, परिवार, परिचित और हर प्रतिबद्ध मतदाता अपने वोट की स्थिति ज़रूर जांचे।
00 बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ निशाने पर – : केशरवानी ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ को निशाना बना रहे है। अब यहां के लाखों वोटरों के नाम काटने की तैयारी है। बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा उठाया गया वोट-चोरी का मुद्दा बिल्कुल प्रमाणित और सच है। एसआईआर और आयोग के षड़यंत्र का सबसे बड़ा शिकार तो मैं हुआ हूं। एसआईआर के बहाने आयोग क्या कुछ कर रहा है। इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा ? बिलासपुर के मतदाता का नाम भिलाई विधानसभा के वार्ड में कैसे और क्यों शामिल कर लिया गया है। जिस बीएलओ को नाम दिखाया जा रहा है उस बीएलओ को क्या कोई सपना आया था कि विजय केशरवानी के नाम को नर्मदा नगर के मतदाता सूची से हटाकर भिलाई नगर के वार्ड की सूची में शामिल कर दिया जाए। यह गफलत किस स्तर पर हुआ और किसने किया यह आयोग को बताना होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
