कोरबा में ट्रिपल मर्डर : बिलासपुर के तांत्रिक ने दिया घटना को अंजाम, समेत 6 गिरफ्तार, तांत्रिक अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

कोरबा। कोरबा में दो दिन पहले हुए तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी तांत्रिक अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है लेकिन उनके 6 चेले गिरफ्तार हो चुके है। घटना के पीछे तंत्रमंत्र को मुख्य वजह बताया जा रहा है। मृतकों में से एक ने नोटो की बारिश कराने के लिए तांत्रिक को बुलाया था।

थाना उरगा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के जरिए 5 लाख रुपये को 2 करोड़ 50 लाख रुपये करने का झांसा देकर तीन लोगों की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। लेकिन मुख्य तांत्रिक आशीष दास फरार है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में गठित विशेष जांच टीम ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।
फार्म हाउस में मिली थी तीनों की लाशें
दिनांक 11 दिसंबर 2025 को थाना उरगा अंतर्गत ग्राम कुदरी स्थित एक फार्म हाउस में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विशेष जांच टीम ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर जांच में जुटी।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी तांत्रिक आशीष दास ने तंत्र-मंत्र से रुपये कई गुना बढ़ाने का लालच देकर मृतक असरफ मेमन, नितेश रात्रे और सुरेश साहू को फार्म हाउस बुलाया था। 10 दिसंबर की रात आरोपी अपने साथ नायलॉन रस्सी और तंत्र-मंत्र की सामग्री लेकर पहुंचा। योजना के तहत एक-एक कर तीनों को कमरे में बुलाया गया और बाहर खड़े सह-आरोपियों ने नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। तीनों को बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण नायलॉन रस्सी से गला घोंटने से दम घुटना (Asphyxia due to ligature strangulation) तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या (Homicidal) पाई गई।

बुधवार की रात को इस वारदात की जानकारी तब सामने आयी जब आधी रात को 3 मृतकों को शहर के कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। तीनों मृत अवस्था में अस्पताल लाये गए थे, साथ मे कुछ घायल भी थे। पुलिस अस्पताल पहुंची तब यह मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने कुदरी से ही 6 लोगों को हिरासत में लिया। इस वारदात का मुख्य आरोपी 24 साल का युवक और मुख्य तांत्रिक आशीष दास शामिल है। जिसके साथ केशव सूर्यवंशी (54 वर्ष), राजेन्द्र, भागवत सहित और लोग भी हिरासत में लिए गए।
अस्पताल में मृतकों के पोस्टमॉर्टम से लेकर मौक ए वारदात तक पुलिस सक्रिय रही। कुदरी स्थित फार्म हाउस में सभी छह आरोपियों को लाकर पुलिस ने पूरी वारदात का सीन रीक्रिएट किया। सभी 6 लोगों से एक-एक कर पूछताछ की गयी। इस बात की जांच हुई कि बुधवार की रात को ऐसा क्या हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हुई।
06 आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जब्त
थाना उरगा में अपराध क्रमांक 544/2025 धारा 103(1), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नायलॉन की रस्सी, तंत्र-मंत्र सामग्री, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, इनोवा कार एवं 5 लाख रुपये नगद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।
00 गिरफ्तार आरोपी:
आशीष दास, राजेन्द्र जोगी, केशव सूर्यवंशी, अश्वनी कुर्रे, संजय साहू उर्फ लव कुमार साहू एवं भागवत प्रसाद।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *