बिलासपुर। भारती नगर से रविवार को मानवता को शर्मशार करने वाला वाकया सामने आया। जब सामान्य मौत होने के बाद भी वृद्ध को कोई कंधा देने के लिए सामने नही आया। कालोनी के लोग केवल अपने-अपने घरों से केवल देखते रहे।


कोरोना महामारी ने रिस्ते-नातों को तो बेनकाब कर ही रहा है मानवता को भी शर्मशार कर रहा है। कोई अपने रिस्तेदारों का शव लेने से इंकार कर रहा है तो कई मामलों में मुखाग्नि देने के लिए सामने नही आ रहे है। इधर अस्पतालों की भयावह स्थिति देखकर रूह कांप जा रहा है। ताजा मामला शहर के भारती नगर की है। जहां एक वृद्ध की सामान्य मौत होने के बाद कोई उसे कंधा देने के लिए भी तैयार नही हुआ। कोरोना के अलावा अब तो सामान्य मौत की स्थिति में भी लोग अपने परिजनों को कंधा देने और उनके अंतिम संस्कार से घबरा रहें है। इसका जीवंत उदाहरण भारती नगर में देखने को मिला यहां एक 72 वर्षीय वृद्ध कि लंबे समय से तबीयत खराब होने से सामान्य मौत हो गई। शव घर में रखा रहा आस-पास रिश्तेदार होने के बाद भी कोई शव के अंतिम संस्कार के लिए नही आया। ऐसे में वार्ड पार्षद व महापौर रामशरण को सूचना मिली जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंच कर महापौर और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने निगम के कर्मचारियो को बुलवाया और मुक्तिधाम तक लेकर गए। यही नही अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी भी खरीदी। निगम के कर्मचारियों ने ही चिता सजाया और शव को चिता पर रखा। इसके बाद वृद्ध की पत्नी ने मुखाग्नि देकर शव का अंतिम संस्कार किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
