खैरागढ़। डोंगरगढ़ में तेंदुए का शिकार करने का मामला सामने आया है। शिकारियों ने शव से पंजे, नाखून और दांत निकाल लिए है। वन विभाग के अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह खैरागढ़ वनमंडल के कोपेनवागांव-मुढ़ीपार क्षेत्र में जंगल से कुछ दूरी पर ग्राम वन ग्राम बनबोड़ के राजस्व भूमि में तेंदुए का शव संदिग्ध हालत में मिला। ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला है कि तेंदुए के चारों पैरों के नाखून और जबड़ा गायब है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे आशंका है कि तेंदुए का शिकार कही और किया गया है और शव को यहां फेंका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षा बलों द्वारा सील कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड को भी जांच में शामिल किया गया है। आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
हालांकि वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण नियमों के तहत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और यदि अवैध शिकार या आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
