फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों का डॉ के घर छापा, 12 गिरफ्तार, 200 करोड़ रुपए होने की मिली थी सूचना, नोट रखने बोरी लेकर गए थे आरोपी

धमतरी। जिले में रत्नाबांधा रोड के पैथालॉजिस्ट के घर इनकम टैक्स अधिकारी बनकर दर्जनभर लोगों ने छापा मारने पहुंचे। कुछ नहीं मिला तो आपस लौट गए। जब डॉक्टर ने इसकी शिकायत की तो दर्जनभर आरोपी गिरफ्त्तार हो गए। आरोपियों को सूचना मिली थी कि डॉक्टर के पास 200 करोड़ रुपए कैश हैं। आरोपी बाकायदा नोट रखने के लिए बोरी लेकर गए थे छापा मारने।
पुलिस के अनुसार पैथालॉजिस्ट डॉ. दिलीप राठौर के रत्नाबांधा रोड स्थित बंगले में 17 नवम्बर को 11.30 बजे 6 से 7 व्यक्ति दो वाहन में पहुंचकर स्वयं को इनकम टैक्स अधिकारी बताया। फिर बिना किसी पहचान व बगैर सर्च वारंट के ढाई घंटे तक घर के सभी कमरों, दराजों, आलमारी एवं लॉकर की तलाशी ली। इस दौरान पैथालॉजिस्ट को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर आरोपी दो वाहनों में बैठकर फरार हो गए।
पैथालॉजिस्ट की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्जकर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीम का गठन किया गया। साइबर सेल के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर टीमों को नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बालोद और दल्लीराजहरा की ओर आरोपियों की तलाश के लिए रवाना किया गया। टीम ने लगातार व तकनिकी विश्लेषण के आधार पर निरंतर प्रयास कर सभी 12 आरोपियों को हिरासत में लेकर धमतरी ले आया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैथालॉजिस्ट के घर में 200 करोड़ रुपए होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बालीवुड मूवीज स्पेशल 26 की तर्ज पर आरोपियों ने आपस में संपर्क किया और सुनियोजित षडयंत्र रचते हुए फर्जी इनकम टैक्स टीम बनाकर घटना को अंजाम दिया। पैथालॉजिस्ट ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान भी कर ली। आरोपियों से लिए गए अलग-अलग बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन टाटा सफारी, स्विप्ट डिजायर एवं स्विप्ट कार सहित आपसी संपर्क में प्रयुक्त मोवाइल फोन तथा नगदी रखने के लिए ले गए जूट की बोरी को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने 12 आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक मोहर वर्ड के खिलाफ परसिवनी याव नागपुर में धारा 305 बीएमएस के तहत अपराध दर्ज है। आरोपी अमन उत्तम मेश्राम के खिलाफ थान नंदनवन नागपुर सिटी में आम्र्स एक्ट व हत्या के गंभीर मामले दर्ज हैं।
00 यह है फर्जी आईटी टीम : – इस वारदात में शामिल बबलू अजबराव नाइक उफ नोला सामा पिला अजडराव (43) नागपुर अर्पण उत्तम मेश्राम पिता उत्तम (25) नंदनवन महाराष्ट्र, अमर उत्तम मेश्राम पिता उत्तम (26) नंदनवन महाराष्ट्र, संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला पिता जगतराम (52) नागपुर, दीपक मोहन वार्ड पिता मोहन (22) नागपुर, संजय रामटेके पिता राजेन्द्र (34) झुरीपारा बालोद, गजेन्द्र कुमार साहू पिता राजेश (31) ग्राम कुसुमकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद, विवेक उर्फ विक्की कोर्सडा पिता द्रोणेन्द्र (33) ग्राम बोरसी थाना पवनामपुर दुर्ग, उमेश साहू, पिता कोमल (30) बजरंग चौक ग्राम भटगांव थाना रुद्री धमतरी, जीतेन्द्र कुमार बघेल पिता नीलकंठ (32) निवासी ग्राम भाठापारा बोधन रोड रजौली थाना रनचिरई बालोद वर्तमान निवास सेजबहार रायपुर, चेतन साहू पिता झीटूराम (44) ग्राम सांगली थाना गुरुर बालोद व श्रवण ध्रुव पिता छतर सिंह (28) हटकेश्वर वार्ड धमतरी

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *