बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री का एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया है। तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक ग्रामिक अभिजीत सूर्यवंशी के अभी भी फंसे की आशंका है।
जानकारी के अनुसार मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लकड़ी पॉलिश और अन्य कार्यों में उपयोग होने वाले ज्वलनशील तारपीन तेल को संग्रहित करने के लिए एक बड़ा टैंकर बनाया गया था। मंगलवार दोपहर अचानक टैंकर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई और विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटें और धुंआ इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों की मदद से लगातार पानी और फोम का छिड़काव किया जा रहा है। फिलहाल पूरा फैक्ट्री को परिसर को खाली करा दिया गया है और आसपास के इलाके को भी सतर्क कर दिया गया है। ताकि आग अन्य औद्योगिक इकाइयों तक न फैल सके। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
