बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग एवं अखंड ब्राम्हण सेवा समिति द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला संग हाट का भव्य आयोजन सीएमडी काॅलेज मैदान में आयोजित किया गया,जिसमें स्कुल व काॅलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गयी। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी के राष्ट्रीय सेवा योजना के कलाकारों ने नृत्य व झांकी के माध्यम से बारह मासी त्यौहार में की जाने वाली नृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी गयी। हरेली, तीजा, पोला, नवरात जंवारा, छेरछेरा, फाग, पंथी, ददरिया, सुआमें नृत्यकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति परंपरा का द्श्य दिखाने में सफल रहे ।छत्तीसगढ़ महतारी बनी नंदनी,मां दुर्गा बनी आशा राठौर के अभिनय को सराहना मिली ।सबसे उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति सुप्रिया वस्त्रकार की रही सहयोगी कलाकार करन,चन्द्र प्रकाश, राज, हरीश, हनी, आंचल, संजना, दामिनी, भानु,रूबी, राजी, अतुल, अविनाश, प्रगति, दामनी, कविता, झरोखा ने भी लोकलुभावन नृत्य का प्रदर्शन किया जिसे उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि कर सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय की धर्म पत्नी समाज सेविका कौशल्या साय रही,इस अवसर पर लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री छग शासन, हर्षिता पांडेय की गरिमामय उपस्थिति रही। नयनतारा शर्मा काॅलेज के डायरेक्टर इंजिनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान), ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी व प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला ने सभी कलाकार बच्चों को बधाई दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मार्ग दर्शन ओम प्रकाश गुप्ता सर आई टी इंचार्ज ने किया। सहयोगी बने राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बलराम जोशी, अश्वनी सोनी, रूपाली मिश्रा, प्रणित कोरी, अनामिका चंद्राकर सहायक प्राध्यापक ने सभी कलाकारों को उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
