कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी गर्ल फ्रेंड से शादी करने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के माता – पिता, गर्ल फ्रेंड और साथियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को फरसगांव थाना में आमदेव महावीर नामक व्यक्ति ने सूचना दर्ज कराई कि उसकी बहन भगवती सेठिया अपने 3 साल के बेटे वात्सल्य सेठिया के साथ लापता हो गई है। 20 नवंबर के बाद से कहीं भी उनका पता नहीं चल रहा है। परिजनों को पहले लगा कि बहन अपने परिवार के साथ कहीं घूमने गई होगी लेकिन जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो भाई ने दो दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान साइबर सेल और फरसगांव पुलिस को अहम सुराग मिला। जिसके बारे में फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने खुलासा किया। श्री उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि महिला का अपने पति रोहित सेठिया से विवाद चल रहा था। आखिरी बार उसकी बात अपने पति से हुई थी, जिसके बाद वह गायब थी। टेक्नीकल जांच में पता चला कि तीन आरोपियों के साथ महिला एक नीली कार में विशाखापट्नम रूट पर जाते हुए देखी गई। इसी आधार पर पुलिस का शक गहराया और रोहित की तलाश शुरू की गई। इन्वेस्टीगेशन के दौरान तीन आरोपियों का लोकेशन देश के अलग अलग क्षेत्र हरिद्वार, करीमनगर और कोलकाता में दिखी। जिसके बाद इनकी भूमिका संदिग्ध नजर आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश कर हिरासत लिया और पूछताछ किया तो पता चला कि महिला के पति रोहित सेठिया ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या का प्लान पहले से बनाया था। जिसमें उसके माता पिता, गर्लफ्रेंड बसंती प्रधान भी शामिल थी।
भगवती सेठिया को विशाखापट्नम घूमने जाने का झांसा देकर रोहित ने मिलने बुलाया। इसके लिए उसने दूसरे का फोन इस्तेमाल किया। इसके बाद रोहित अपने दो साथी ममेरा भाई नरेश पांडे और दोस्त मिथिलेष मरकाम के साथ पत्नी और बच्चे को लेकर ओडिशा पहुंचा जहां पहले भगवती सेठिया की गला घोंटकर हत्या की और उसके शव में पत्थर बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया। एसडीओपी ने बताया कि ओडिशा के जिला नवरंगपुर पुलिस से पूछने पर पता चला कि 23 दिसंबर को महिला का शव मिला था। शव की पहचान भगवती सेठिया के रूप में की गई। बच्चे की भी बहुत ही बेरहमी से हत्या की गई। बच्चे का गला दबाकर तालाब में फेंका गया। बच्चे के शव की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में ये लग रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड बसंती उस पर दबाव बना रही थी कि पत्नी और बच्चे को रास्ते से हटाएंगे, तभी हम आगे बढ़ सकते हैं। पैसे लेनदेन के मामले की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आरोपियों से पूछताछ के बाद इस घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी मृतका का पति रोहित सेठिया, नरेश पांडे ममेरा भाई, दोस्त मिथिलेष मरकाम, बसंती प्रधान रोहित की प्रेमिका, रमेश चंद्र सेठिया ससुर, उर्मिला सेठिया सास और प्रभु लाल पांडे आरोपी रोहित का मामा कुल सात लोगों की गिरफ्तार हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
