रायगढ़। जिले के तमनार में जिंदल कोयला खदान के खिलाफ धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पुलिस पर हमला कर दिया है। महिलाओं ने महिला थाना कमला पुषाम को लात मारी और पुलिस पर पथराव कर दिया और 3 गाड़ियों में आग लगा दी। ग्रामीण पिछले 15 दिन कोयला खदान का विरोध कर रहे है।
मामला तमनार के सीएचपी चौक का है।
बताया जा रहा है कि तमनार और आसपास के 14 गांव के लोग जिंदल कोयला खदान का विरोध कर रहे है। खदान के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई के खिलाफ 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी ग्रामीणों को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जिंदल कोयला खदान के विरोध में डटे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई इस भिड़ंत ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। सुबह तक जो आंदोलन शांतिपूर्ण था। लेकिन देखते ही देखते वह उग्र हो गया। दोपहर के बाद जैसे ही पुलिस की टीम प्रदर्शनकारियों को समझाने और रास्ता साफ कराने के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और पत्थरबाजी शुरू कर दिया।
इस अचानक हुए हमले में ड्यूटी पर तैनात महिला टीआई कमला पुसाम बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। मौके पर उन्हें पानी पिलाया गया, चेहरे पर पानी छिड़का गया। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। घटना स्थल से जो जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सिर्फ पुलिस तक सीमित नहीं रहा; उन्होंने मौके पर खड़ी एक बस और कार को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन स्थल पर आसमान में उठता काला धुआं और चीख-पुकार मच गई। उग्र भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी को भी निशाना बनाया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी ग्रामीण पुलिस पर लाठी, डंडा और पत्हथर मारकर हमला कर दिया और पुलिस ग्रामीणों को पीटने लगे।
इस पूरे बवाल की जड़ 8 दिसंबर को हुई वह जनसुनवाई है। जिसे ग्रामीण ‘नियम विरुद्ध’ और ‘फर्जी’ करार दे रहे हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि उनकी जमीनों और हक की लड़ाई को दबाया जा रहा है। इसी नाराजगी ने आज हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल, रायगढ़ एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल। पुलिस के जवान अभी भी मौके पर डेट हुए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
