बिलासपुर। पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर एक युवक ने महिला को 17 लाख रुपये का चुना लगा दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मधुसूदन हाईट्स, तोरवा निवासी वैशाली सिरामें ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन मानिकपुरी कोल माइंस, कोरबा में कार्यरत है। उसने कोल माइंस में हाईवा वाहन लगाकर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया और हाईवा खरीदने का सलाह दिया। इसके बाद पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी कर दिया। शिकायत की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक IPS गगन कुमार को सौंप दी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने फर्जी वाहन विक्रय पत्र (Forged Deed) तैयार कर प्रार्थिया से 17 लाख रुपये की ठगी की है। सीएसपी के त्वरित निर्देश पर थाना तोरवा में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के फरार होने से पूर्व त्वरित विवेचना करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी :- 01. सचिन कुमार मानिकपुरी
पिता – समारू दास मानिकपुरी
उम्र – 28 वर्ष
निवासी – मधुसूदन हाईट्स, हेमुनगर, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
