बिलासपुर। बिहार के ड्राइवर ने एक राइस मिल का 25 टन चावल लेकर भाग गया था। चावल को बेचकर 6 लाख रुपए लड़की की शादी में खर्च कर दिया। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने उसे बिहार से पकड़ लाया और जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सत्यम रोड लाइंस रायपुर ट्रांसपोर्ट के संचालक बृजेश कुमार सिंह ने 08 नवंबर 2024 को तखतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवरंग राइस मिल तखतपुर से ट्रक क्रमांक बीआर 01 जीएम 7496 में 25 टन चावल लोड कर चालक अमरनाथ चौधरी ने गडहनी, आरा (बिहार) के लिए निकला था। यहां चावल डिस्टिलरीज एंड बॉटलर्स प्रा.लि. यूनिट-3 डिस्टिलरी डिवीजन में पहुंचाना था। लेकिन चालक ने निर्धारित स्थान पर चावल नहीं पहुंचाकर उसे गबन कर लिया। सत्यम रोड लाइनस के संचालक बृजेश सिंह की रिपोर्ट पर धारा 316 (3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्जकर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना में प्रयुक्त ट्रक बीआर 01 जीएम 7496 को सुरत्जा पेट्रोल पंप चकसिंकदर बिहार से जप्त किया गया था। लेकिन घटना के आरोपी अमरनाथ चौधरी फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु मुखबिर की सूचना, तकनिकी साक्ष्यो सीडीआर व टावर लोकेशन के आधार पर तखतपुर पुलिस की टीम पुन: हाजीपुर बिहार पहुचकर आरोपी अमरनाथ चौधरी को गिरफतारी किया। जो अपने मेमोरेण्डम मे चावल को बिहार के किसी दुकान में 06 लाख रूपये में बिकी करना बताया। चावल की बिकी रकम 5 लाख 99 हजार रूपये को अपनी लडकी की शादी में खर्च कर देने की जानकारी दी और चावल की बिकी रकम का शेष 1000 रूपये होना बताया । आरोपी ट्रक बीआर 01 जीएम 7498 के चालक अमरनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
00 गिरफ्तार आरोपी-
अमरनाथ चौधरी पिता स्व जोगेन्द्रर चौधरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम धंधुआ बिचलाटोला चौकी बहसी थाना जन्दाहा जिला वैशाली बिहार
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
