बिलासपुर। संपत्ति कर वसूलने के बाद पैसा डकारने वाले RI को निगम कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। RI ने 14 लाख 18 हजार 207 रुपए का गबन किया है। यह मामला केवल एक जोन का है, जांच हुई तो दूसरे जोन से भी गड़बड़ी सामने आ सकती है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
संपत्ति कर की वसूली कर नगर निगम की कोष में जमा नहीं करने वाले जोन क्रमांक 2 के आरआई रामनारायण देवांगन को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा गबन की गई राशि की वसूली आरआई रामनारायण देवांगन से करने के निर्देश दिए गए है। आरआई द्वारा राशि जमा नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। निलंबन अवधि के दौरान आरआई रामनारायण देवांगन का मुख्यालय राजस्व विभाग (विकास भवन) होगा।
विभागीय नानकारी के अनुसार नगर निगम के जोन क्रमांक 2 में पदस्थ राजस्व निरीक्षक रामनारायण देवांगन ने जोन क. 02 में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक संपत्तिकर, समेकित कर एवं यूजर चार्ज की वसूल की। इसकी बाद 14,18,207/- (चौदह लाख अट्ठारह हजार दो सौ सात रूपये) रुपए नगर निगम के कोष में जमा नहीं किया। RI का यह कृत्य आर्थिक अनियमितता को दर्शाता है। इसके लिए छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख) के तहत निगम कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव रामनारायण देवांगन को निलंबित किया गया है। पूरा मामला नगर निगम के जोन क्रमांक-2 का है जहां राजस्व कर का 14,18,207 रूपये की गड़बड़ी इंटरनल ऑडिट में सामने आया।
अभी वर्ष 2023-24 का ऑडिट चल रहा है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ।ऑडिट रिपोर्ट निगम आयुक्त को सौंपा गया, जिसमें इस बात का खुलासा होने पर आयुक्त ने संयुक्त संचालक वित्त के नेतृत्व में इस मामले की जांच कराई, जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद निगम कमिश्नर ने कार्रवाई किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
