बिलासपुर। हिंदू संगठन से जुड़े एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमें सोहेल खान नामक युवक को मौत का जिम्मेदार बताया। युवक की आत्महत्या में पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठ रहे है। बांग्लादेश हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करने पर सोहेल ने युवक के साथ मारपीट की थी। वीडियो वायरल होने और युवक की मौत के बाद हिन्दू संगठन से जुड़े युवकों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर जमकर बवाल मचाया। वायरल वीडियो मृत युवक ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने सोहेल के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उस पर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मरने से पहले उसने वीडियो बनाते हुए कहा कि मैं मरने जा रहा हूं, जिसका कारण सोहेल खान है। युवक ने कहा कि पुलिसवालों ने झूठा बयान लिया है। राम सिंह भैय्या और छत्रपाल भाई मुझे इंसाफ दिला देना।
घटना के बाद बिलासपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर बवाल मचा दिया है, वे सड़क जामकर धरने पर बैठ गए हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के आसपास के थानों से टीआई को भी कोतवाली बुला लिया गया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी युवक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।
दरअसल नरेश साहू (19) मूल रूप से मुंगेली के बामपारा का रहने वाला था। वह बिलासपुर के चिंगराजपारा गणेश चौक सरकंडा में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। इसके अलावा वह हिंदू संगठन से भी जुड़ा हुआ था। 28 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठन की ओर से बांग्लादेश हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन में नरेश भी शामिल हुआ था। 31 दिसंबर की रात करीब 8:50 बजे वह बाइक से शनिचरी होते हुए घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिचरी रपटा के पास सोहेल खान अपने एक साथी के साथ बाइक से उसका पीछा करते हुए पहुंचा और उसकी बाइक अड़ाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सोहेल और उसके दोस्त ने गाली-गलौज करते हुए नरेश के साथ मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। इसी दौरान सोहेल ने चाकूनुमा हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण नरेश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। बाद में उसने बिलासपुर सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि सोहेल और उसके दोस्त ने उसे यह कहते हुए पीटा कि वह हिंदूवादी नेता राम सिंह के साथ घूमता है। उन्होंने राम सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
