रायगढ। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने धरर्जयगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ इलाके के एक ग्रामीण की जमीन से जुड़ी कोई शिकायत अनुविभागीय अधिकारी के दफ्तर में लंबित थी। इस फाइल को बंद करने यानी ‘नस्तीबद्ध’ करने के लिए बाबू अनिल कुमार चेलक ने ग्रामीण से 2 लाख रुपये की मांग की। ग्रामीण ने इसकी शिकायत बिलासपुर ACB से कर दी।
बुधवार को जैसे ही सौदे की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये बाबू को थमाया, घात लगाकर बैठे DSP अजितेश सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम को देखकर आरोपी बाबू के हाथ-पांव फूल गए। खुद को फंसता देख उसने रिश्वत की रकम को अपने आवास के पीछे फेंक दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की। लेकिन मुस्तैद ACB के जवानों ने उसे मौका नहीं दिया और पूरे पैसे बरामद कर लिए। इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके पास मौजूद अन्य फाइलों की भी जांच हो सकती है। ACB की इस कार्रवाई के बाद जिले के बाकी विभागों में भी हड़कंप मचा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
