दुर्ग। नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवाओं को आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी लगाने का झांसा दिया और 6 लाख 52 हजार रुपए ले लिए। बेरोजगार युवाकों को जब ठगी का एहसास हुआ तो थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलने के चंद घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी घनश्याम सोनकर उम्र 31 साल निवासी सोनकर पारा थाना धमधा जिला दुर्ग ने धमधा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि ओमकुमार सिन्हा साकिन बागेश्वर सिटी राजनांदगांव के द्वारा उसे तथा उसके परिचितों को आबकारी विभाग में एवं शराब दुकान में नौकरी लगने का झांसा देकर कुल 476817 रूपये जिसमें शुभम सोनकर का 100000 रूपये , गजेन्द्र सोनकर का 90000 रूपये , प्रियांश सोनकर से 12000 रूपये तथा हेम सिंह साहू का 120000 रूपये को फोन पेन एवं स्केनर के माध्यम से दिया है। इसके अलावा प्रियांश सोनकर 108000 रूपये नगद , गजेन्द्र सोनकर 30000 रूपये नगद , नागेश 37000 रूपये कुल 651817 रू. लेकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक- 01/2026 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान चंद घंटों में ही आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, बागेश्वर सिटी राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी का अपराध घटित करना स्वीकर किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी :– ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश 31 वर्ष, बागेश्वर सिटी राजनांदगांव
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
