मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन में हथियार लेकर घुसने और फायरिंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 एयर गन, रायफल और सफारी वाहन जब्त किया है। इधर ATR प्रबंधन ने बेरियर गार्ड को हटा दिया है और रेंजर को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद भी ATR प्रबंधन की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में है। क्योंकि ATR के कोर जोन में किसके संरक्षण में लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है ? या ATR के अधिकारी कोर जोन में घूमने और शिकार करने के लिए मोटी रकम वसूल रहे है। यदि वीडियो वायरल नहीं होती तो किसी की खबर तक नहीं होती।
गौरतलब है कि मुंगेली के अचानकमार टाईगर रिजर्व एरिया के कोर जोन में खुलेआम घुसने और फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। एटीआर के सुरही वन परिक्षेत्र के कोर जोन में बंदूक के साथ युवकों ने न केवल प्रवेश किया बल्कि रात के वक्त फायरिंग भी किया। इसका वीडियों वायरल होने के बाद जाने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर तत्काल वीडियों में दिख रहे युवकों की पतासाजी शुरू की गयी।
पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि पुलिस और वन विभाग की टीम ने खबर लगने के कुछ घंटे के भीतर ही छापामार कार्रवाई कर वायरल वीडियों में दिख रहे 26 वर्षीय अजीत वैष्णव, 27 वर्षीय अनिकेत और 36 वर्षीय विक्रांत वैष्णव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो एयर रायफल और टाटा सफारी वाहन को जब्त किया है। एटीआर प्रबंधन ने तीनों युवकों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से तीनों युवकों को जमानत के अभाव में जुडिसियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ATR प्रबंधन भी नींद से जागा और बेरियर के गार्ड को हटाने के साथ ही रेंजर को नोटिस जारी की है। बताया जा रहा है कि अचानकमार टाईगर रिजर्व के सुरही वन परिक्षेत्र कोर जोन तक पहुंचने के लिए किसी भी वाहन को ATR के तीन बेरियर को पार करना पड़ता है। नियमों के मुताबिक इन बेरियर से किसी भी निजी वाहन को बगैर उच्च अधिकारियों की अनुमति के कोर जोन में जाने की अनुमति नही होती। बावजूद इसके हथियार से लैस इन युवकों की सफारी कार को किसी भी बेरियर पर रोका क्यों नही गया ? आखिर वो कौन अधिकारी है ? जिसके आदेश पर तीनों बेरियर से बगैर किसी जांच के हथियार के साथ सफारी कार को कोर जोन के अंदर तक तक जाने दिया गया ?
सवाल ये भी है कि आखिर किसके संरक्षण में ATR के कोर जोन में अनाधिकृत तरीके से प्राइवेट गाड़ियों को बिना जांच के सीधे एंट्री दी जा रही है ? सूत्रों की माने तो ये कोई चूक नही है, ATR के कोर जोन में आये दिन युवक और अन्य लोग अनाधिकृत तरीके से गाड़ियों के साथ प्रवेश कर रहे है। लेकिन इस खुलास के बाद ATR प्रबंधन ने भले ही इस गंभीर मामले पर पर्दा डालने के लिए रेंजर को नोटिस जारी कर बेरियर गार्ड को हटा दिया हो, लेकिन ये पूरा खेल उच्च स्तर के अधिकारियों के संरक्षण में चलने की बात कही जा रही है। ऐसे में अचानकमार टाईगर रिजर्व एरिया के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस पूरे प्रकरण पर यदि उच्च स्तरीय जांच करायी जाती है, तो और भी बड़े खुलासे होने की बात कही जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
