बिलासपुर। सकरी पुलिस ने एक ऐसे युवक पर गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज किया है जिसने एक्सीडेंट करके महिला और एक नाबालिग बच्ची को मार दिया था। क्षेत्र में घटित एक गंभीर घटना को बिलासपुर पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
दिनांक 05.01.2026 को थाना सकरी क्षेत्र में मोटर सायकल क्रमांक OD-01-AS-7268 के चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क किनारे पैदल चल रही उर्मीला मनहर एवं उसकी नाबालिग पुत्री मान्या मनहर को ठोकर मार दी गई। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित किया गया। थाना सकरी क्षेत्र में घटित उक्त घटना को प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर पाया गया। मामले में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी द्वारा मोटर सायकल को लापरवाहीपूर्वक एवं असावधानी से चलाते हुए ऐसा कृत्य किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दो व्यक्तियों की मृत्यु होना पायी गई। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस (गैर-इरादतन हत्या, गैर-जमानतीय) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना सकरी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को पुलिस द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है।जानबूझकर अथवा गंभीर लापरवाही से किया गया कोई भी ऐसा कृत्य, जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, उसे गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में रखते हुए बीएनएस की गैर-जमानतीय धाराओं के अंतर्गत कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
00 आरोपी का विवरण – डेनिस मिंज पिता अजय मिंज, उम्र 19 वर्ष, निवासी – ग्राम सामा टिकरा, विश्रामपुर, थाना विश्रामपुर, जिला जशपुर, वर्तमान पता – 27 खोली, सर्किट हाउस के पास, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर
00 जनहित में अपील
बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। लापरवाही एवं तेज़ गति से वाहन चलाना न केवल स्वयं बल्कि दूसरों के जीवन के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
