बिलासपुर। समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अव्यवस्था विपक्षी पार्टी के नेताओं को आंदोलन का अवसर दे रही है। आज जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानो के साथ धान की बोरियां कंधे में लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए तय समय में किसानों का पूरा धान खरीदने की मांग रखी। यदि किसानों का धान नहीं बिका तो सत्ताधारी दल के विधायक मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के घर में किसान अपना धान रखेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी के लिए राज्य शासन ने प्रतिदिन के लिए लिमिट तय कर दिया है। लिमिट इतना कम है कि किसानों के प्रति एकड़ 21 क्विंटल की धान बेच ही नहीं पा रहे है। किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए यह आखिरी महीना है। 31 जनवरी तक किसानों की धान खरीदी का अंतिम तारीख़ होगी। कलेक्टर के सौंपे ज्ञापन में श्री केशरवानी ने जानकारी दी है कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लगभग 27 समितियों में धान खरीदी का काम बेहद धीमी गति से हो रही है। किसानों का टोकन कट भी गया है तो भी वह तय समय पर किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने कलेक्टर को बताया कि समितियों में प्रतिदिन धान खरीदी का राज्य सरकार ने लिमिट तय कर दिया है। तय लिमिट से ज्यादा समिति धान नहीं खरीद पा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
