बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने गांव के तालाब किनारे लगे जुए के फड़ में दबिश देकर 7 जुआरियों को पकड़ लिया है। आरोपियों से 10 हजार 100 रूपये नगद और 52 पत्ती ताश जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही थी। दिनांक 08.01.2026 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि लावर तालाब के पास में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। पुलिस को देखते ही जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया और इधर उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस की घेराबंदी से 07 जुआडियान जुआ खेलते पकड़ा गए। पुलिस ने फड़ से 10 हजार 100 रुपये नगद व 52 पत्ती ताश को जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
00 नाम आरोपी का नाम :-
01. लखेश्वर साहू पिता स्व. द्वारिका साहू उम्र 34 साल निवासी सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
02. देवेंद्र सोनी पिता लल्लू सोनी उम्र 52 साल निवासी गोड़पारा बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
03. भरत जायसवाल पिता बिहारी जायसवाल उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर
04. रामकुमार केंवट पिता स्व. राजाराम केंवट उम्र 43 साल निवासी पोड़ी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
05. पोला राम पिता दुखीराम पाल उम्र 64 साल निवासी पोडी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर
06. फेकूराम साहू पिता दुलारी राम साहू उम्र 50 साल निवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी बिलासपुर
07. राजू साहू पिता महेश राम साहू उम्र 39 साल निवासी किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
